06 जून रविवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन समझ की कमी होने की वजह से सही की जगह गलत बातों का समर्थन कर सकते हैं। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यों में आज परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है लेकिन इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग बिन मांगे मिल जाएगा और कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगों की सहायता करने में टालमटोल करेंगे। घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर परिजनों के ताने सुनने को मिलेंगे। सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत ठीक रहेगी फिर भी खाना समय पर खाएं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ
आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेंगे। व्यवहार में सुधार करेंगे और मीठा बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेंगे। घर के सदस्य बजट से अधिक मांग कर दिनचर्या को जटिल बनाएंगे। दिन भर धन संबंधित मामले दिमाग में चलते रहेंगे, फिर भी आज धन की तुलना में बौद्धिक क्षमता की उन्नति अधिक होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। दोपहर में सगे संबंधियों से किसी बात को लेकर टकराव होने की आशंका बन रही है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन
आज भी बचते-बचते कलह होने की आशंका बन रही है, स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा ना चाहकर भी क्रोध आ सकता है। स्वभाव की नरमी बात बढ़ने नहीं देगी लेकिन मानसिक बेचैनी जरूर रहेगी। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी पर धन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनस को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से टाल भी सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क
आज का दिन मध्यम फलदायी है। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्यक्षेत्र पर खींच तान हो सकती है। भाई-बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की आशंका है। बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने बनने के आसार बन रहे हैं। अनैतिक गतिविधियों से स्वयं को दूर रखें। आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। धन लाभ की आशा कम ही रखें, बस खर्च ही निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा। अति आवश्यक कार्यों के लिए सायंकाल का इंतजार करें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह
आज का दिन आपको धन के साथ ही सम्मान भी दिलाएगा। समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आसपास के लोगों की खातिरदारी पर खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप सांसारिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निकटता आएगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। आज आप जिस भी कार्य का प्रयास करेंगे, देर अबेर उसमें सफल अवश्य होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या
आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपको आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे। सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे लेकिन थोड़ा दिखावा भी करना पड़ सकता है। धन खर्च आवश्यकता से अधिक होगा, फिर भी अखरेगा नहीं। व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते हैं लाभप्रद ही रहेगा। पारिवारिक स्थिती संतोषजनक रहेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला
आज के दिन आपके अंदर नई चेतना जागृत होगी। धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में रुचि लेंगे और किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बन सकती है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी के बाद निर्वाह योग्य आय हो जाएगी लेकिन आज सहकर्मियों का प्रति सकारात्मक सोच रखें अन्यथा मतभेद भी हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद्द करेंगे, जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा। दूर स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सेहत में गिरावट महसूस करेंगे, जिसका प्रभाव समस्त दिनचर्या पर पड़ सकता है। अधिकतर कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी सौदे के निरस्त होने अथवा कार्यों में गलती रहने से निराश होंगे। सरकारी एवं संपत्ति संबंधित मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। मित्र-रिश्तेदारों के साथ आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे और शुभ समाचार एवं उपहार का आदान प्रदान करेंगे। किसी पर बिना विचार किए विश्वास ना करें, किसी अपरिचित द्वारा धोखा हो सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु
आज का दिन शांति से व्यतीत होगा। आज कार्यों के आरंभ में ज्यादा काम देखकर घबराहट होगी लेकिन थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल जाएगी। व्यवसायी लोगों को सरकारी सहायता मिलने की संभावना है, अन्य सरकार संबंधित कार्य भी सहज पूर्ण होंगे। आर्थिक लेन देन निर्विघ्न चलते रहंगे। धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली बनेगी। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। घरेलू वातावरण में छोटी-मोटी उलझनें रहने पर भी परस्पर एकता दिखेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर
आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ ही खर्च वाला भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज संबंधों से ज्यादा धन को अधिक महत्त्व देंगे और धन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन संबंधों में खटास आ सकती है। घर की अपेक्षा बाहर के लोग आप पर अधिक विश्वास करेंगे। लेकिन रोजगार संबंधित कार्य स्वयं के बल पर ही करने होंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर खर्च होगा। घर के सदस्यों पर आज ज्यादा खर्च हो सकता है, जिससे घर का बजट प्रभावित हो सकता है। घर के बुजुर्ग पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ
आज आप प्रत्येक कार्यों में आवश्यकता से कुछ अधिक दिमाग लगाएंगे। स्वयं को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे। कार्य व्यवसाय में कार्यों को स्वाभाविक ही होने दें। सहकर्मियों के कार्यों में टांग अड़ाना भारी पड़ सकता है। व्यवसाय के नए प्रयोग आज ना करें, हानि हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य से बचें। परिजनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें, इससे घर मे शांति बनी रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन
आपका आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। किसी की भलाई करने पर भी बदले में बुराई ही मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यों में दखल दें सम्मान में हानि हो सकती है। दिन के अधिकांश समय घरेलू उलझनों के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भले बुरे का विवेक कम ही रहेगा। व्यवसाय में असफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा लेकिन इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। धैर्य से आज का दिन व्यतीत करें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here