02 जून बुधवार का राशिफल

मेष:

दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद- प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र में हुई बिक्री से संतोष करना पड़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और कोई पद भी प्राप्त हो सकता है। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। समाज की भलाई के लिए कुछ कार्य करेंगे और लोगों की मदद करने पर मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। साथ ही समाज में आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से मूड खराब हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम को व्यापार या कार्यक्षेत्र में रुका हुआ कार्य पूरा होगा। रात में आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। माता- पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनस में सफलता भी मिलेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें। भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कर्क:

आजीविका के क्षेत्र में आज प्रगति होगी। आय के नए स्त्रोत मिलने से फाइनेंसियल प्रॉब्लम का हल निकल आएगा। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी। इसलिए बेहतर होगा क‍ि आप वाणी में मधुरता बनाए रखें। व्यापार के काम से आज आप यात्रा कर सकते हैं। रात तक कोई रिश्तेदार या घनिष्ठ मित्र आपके घर आ सकता है और उससे कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकत है। भाग्य 79 प्रतिशत साथ दे रहा है।
सिंह:

आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। छात्रों को शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिल सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। भाग्य 81 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कन्या:

परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार- विमर्श करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। काम धंधा आज ज्यादा बेहतर तो नहीं चलेगा, फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में आपको जीत प्राप्त हो सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रह सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है।
तुला:

आज घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल देखा जाएगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज आप दूर की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। आज भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। धन की आमद बुद्धि बल का प्रयोग करने पर ही होगी लेकिन क्रोध पर नियंत्रण न रहने के कारण स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे। छात्रों के लिए यह समय अपने अधूरे पड़े लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक होगा। आज आपको कोई आंतरिक विकार और गुप्त रोग परेशान कर सकता है। डॉक्टर से चेकअप कराएं और सलाह मशविरा करें। भाग्य 77 प्रतिशत साथ दे रहा है।
धनु:

आज का दिन आपका इम्तिहान जैसा रहेगा। मेहनत से जो भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। साथ ही ऑफिस में आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। रात को किसी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। भाग्य 79 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आज अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी प्राप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। रात्रि में कोई प्रिय अतिथि आप के घर आ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 78 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कुंभ:

आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढ़ने से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयास असफल रहेंगे, जिससे आप निराश हो जाएंगे। आज आप अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। इसलिए वाद विवाद से बचें। भाग्य 75 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मीन:

दिन के पहले हिस्से में आज मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। संतान के काम आज आपको ही करने पड़ेंगे। दांप्तय जीवन में कई दिनों से चली आ रही क्लेश आज समाप्त हो जाएगी। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भाग्य 77 प्रतिशत साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here