01 जून मंगलवार का राशिफल

मेष
 आज का दिन आपके लिए व्यापार और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा। नौकरी पेशा कर्मचारियों को आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। जिस पर आप खरा उतरेंगे। कईं लोगों के लिए दिन भर आलस का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृषभ:

राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। लेकिन वो आगे निकल नहीं पाएंगे। कोई भी नया कार्य आज शुरू न करें, क्योंकि समय आपके अभी अनुकूल नहीं है। जीवन साथी और परिवार के लिए कुछ समय निकालें, तो बेहतर होगा। रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं में सुधार देखने को मिलेगा और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मिथुन:

कार्यक्षेत्र के लिए आज लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद जटिलताएं खत्म होंगी। लेकिन अति उत्साह और जोश से कार्य बिगड़ सकता है, इसका ध्यान रखें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में समय न दे पाने के कारण कुछ तनाव हो सकता है। पिता के मार्गदर्शन से लाभ होगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कर्क:

आज आपका धन धार्मिक और मांगलिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। किसी व्यक्ति से संतान के विवाह संबंध को लेकर बातचीत हो सकती है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव प्राप्त होंगे और इससे जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख भी बढ़ेगी। घर के कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास का अनुभव करेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत साथ दे रहा है।
सिंह:

आज आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। विरोधी आज षड़यंत्र रचेंगे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है और आर्थिक लेन देन में भी सावधानी बरतें। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ पुराने संबंध बहाल हो सकते हैं।छात्रों को उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली समस्याएं खत्म होंगी। भाइयों तथा मित्रों की सहायता का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी। भाग्य 90 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कन्या:

परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार- विमर्श करेंगे। आज घर के किसी बुजुर्ग की सेवा करने का भी मौका आपको मिल सकता है। आज आप प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ेंगे। धैर्य व संयम के साथ घर और ऑफिस की सभी समस्याओं को सफलतापूर्वक सामना करेंगे। काम धंधा आज ज्यादा बेहतर तो नहीं चलेगा। लेकिन फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है।
तुला:

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको अत्यधिक मेहनत के बाद सफलता हासिल होगी। रचनात्मक कार्य करने का मौका भी मिलेगा, जिससे आप अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे।  आज गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है। सायंकाल के बाद कुछ परिस्थितियां बदल सकती हैं। भाग्य 76 प्रतिशत साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

स्वरोजगार के जुड़े जातक भविष्य के प्रति चिंतित नजर आ सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती है, इसके लिए बड़े लोगों से मेल-मुलाकात होगी। पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। आर्थिक रूप से स्थितियां कुछ तनाव प्रद हो सकती हैं इसलिए कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी बड़े अधिकारी की मदद से कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है।

धनु:

ऑफिस में हर तरह की अड़चनों को अधिकारियों की मदद से हटाते रहेंगे, इससे सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे। सोशल मीडिया के जरिए आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जमीन- जायदाद से डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से संभालकर रख लें, आगे चलकर काम पड़ सकता है। राजकीय कार्यो में आज सफलता मिलेगी। आज व्यापार में धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रात को किसी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। भाग्य 92 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मकर:

आज व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। काफी दिनों से बंद पड़ा माल बिकने में अचानक तेजी आएगी। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। उच्चाधिकारियों की मदद से भूमि-जायदाद सम्बन्धी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। किसी संत या महात्मा से मुलाकात हो सकती है। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। संक्रमण संबंधी कोई लापरवाही न करें। भाग्य 88 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कुंभ:

व्यापार और कार्यक्षेत्र में आज आकस्मिक धन लाभ के योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आज बहनों और भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इसलिए वाद- विवाद से बचें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से पहले सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है।
मीन:

कार्यक्षेत्र के लिए आज लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद जटिलताएं खत्म होंगी। लेकिन अति उत्साह और जोश से कार्य बिगड़ सकता है, इसका ध्यान रखें। व्यापार में निवेश लाभकारी रहेगा। आज आय के नए स्रोत बनेंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी। भाग्य 90 प्रतिशत साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here