हर संभव फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी और समस्त पदाधिकारी सहित सदस्यों को माननीय विधायक एवम सांसदीय सचिव विकास उपाध्याय के द्वारा सम्मानित किया गया | छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के कर कमलो द्वारा हरसंभव फाउंडेशन को कोरोना महामारी काल मे उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया | सम्मानित होने वाले सदस्यों को माननीय विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय प्रशस्ति पत्र एवं भाप लेने की मशीन मास्क उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया | सम्मान पाने वाले सदस्यों में पुष्पलता त्रिपाठी, आरती उपाध्याय, मेघा तिवारी ,अर्चना वोरा, सुनीता मोदी, सोनल शर्मा, संगीता थारवानी, नीलू वर्मा, आभा वर्मा ,विकास तिवारी ,सुब्रत राय ,सुषमा ध्रुव, कुसुम श्रीवास्तव, ममता गुप्ता ,ममता बढ़गया, में राज किरण शर्मा, मंजू मिश्रा ,हटा निकोसे ,रीना पटनायक, रागनी सिंह, रक्षा राजपूत ,सुबोध शर्मा, सहित 25 सदस्यों को सम्मानित किया गया