धमतरी। स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के तहत दो परिजनों को सहायक शिक्षक तथा शेष तीन को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलापारा वार्ड धमतरी की कुमारी हिलेश्वरी साहू पिता स्व. श्री अश्वनी कुमार साहू को शासकीय प्राथमिक शाला मरादेव और शीतलापारा गोबरा, नवापारा राजिम निवासी श्री मयंक देवांगन पिता स्व. श्री राजेश कुमार देवांगन को मगरलोड विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर (परस_ी) में सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम करैहा के श्री बिहारी लाल ध्रुव पत्नी स्व. श्रीमती हेमलता ध्रुव को शासकीय हाईस्कूल खैरभर्री, ग्राम मारागांव मगरलोड निवासी श्री आदित्य सोम पिता स्व. श्री यशवंत कुमार सोम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुहाननाला में तथा गट्टासिल्ली नगरी की श्रीमती बिन्दा मरकाम पति स्व. श्री जगमोहन मरकाम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरडुला में भृत्य के पद पर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि की शर्त पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।
RECENT NEWS
पावरस्टार पवन सिंह का नया धमाका, भोजपुरी एल्बम ‘शहरिया’ जल्द होगा रिलीज
मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। pawan singh bhojpuri : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह, जिन्हें 'पावर स्टार' कहा जाता है, इन दिनों...
साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रेल तक ; जानें कैसी रहेगी स्वास्थ्य
राशिफल ;22 मार्च । Weekly Horoscope 30 March to 5 April : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा,...
सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18...
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। sonia gandhi : राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल...
एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी पर राज्य स्तरीय यूजी सम्मेलन, 15 मेडिकल कॉलेजों के...
रायपुर, 30 मार्च । aiims raipur state : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी विषय पर राज्य स्तरीय स्नातक...
रफ्तार, रोमांच और संस्कृति का संगम; बस्तर राइडर्स मीट 2026 4 अप्रैल से ऐतिहासिक...
रायपुर, 30 मार्च । bastar rider meet 2026 : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में 4 अप्रैल 2026 को एक अनूठा और रोमांच से भरपूर...















