सूरजपुर ll अनियमित वित्तीय कंपनी एमआई हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर के संपत्ति कुर्क करने के संबंध मे जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए है। एमआई हेल्थ केयर ग्रुप लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल कुमार व पश्चिम बंगाल (कोलकाता) के अन्य कंपनी के चेयरमैन द्वारा नमनाकला अम्बिकापुर में कार्यालय खोलकर सन 2011 से 2015 तक चिटफंड कंपनी चलाई जा रही थी। जिससे प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने जमीन की खरीदारी में किया था। संबधित विभागो द्वारा किये गए विभिन्न स्तर पर जांच के उपरांत यह पाया गया कि एमआई हेल्थकेयर प्रोडक्ट लिमिटेड तथा अन्य कंपनी के डायरेक्टर, मैनेजर व अन्य द्वारा आम जनता को धोखा देने के इरादे से फर्जी कंपनी बनाकर राशि जमा कराने का कार्य कराया गया। इसलिए वित्तीय स्थापना के निवेशको के हितों का संरक्षण करने की दृष्टि से छत्तीसगढ़ निवेशकों के हितो के संरक्षण के लिए बनाये गये अधिनियम 2005 की धारा 7 उपधारा (1) प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरोपी के नाम से ग्राम मसगा तहसील प्रतापपुर स्थित भूमि जिसका खसरा क्रमांक 311/1 व 315/13 कुल रकबा क्रमशः 0.38 व 0.45 हे. को कुर्क करने का अंतःकालीन आदेश कलेक्टर द्वारा पारित किया गया और आवश्यक कार्यवाही के लिए तहसीलदार प्रतापपुर को निर्देशित किया गया है।
RECENT NEWS
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज
रायपुर, 14 जुलाई 2026: Population Stabilization Camp at Jashpur: जशपुर जिले में स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से...
महामहिम राज्यपाल रमन डेका के गोद ग्राम टेमरी में बदहाली, सड़क-नाली को तरस रहे...
बेमेतरा 13 जुलाई । mahamahim rajyapal raman deka : बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाला ग्राम टेमरी, जिसे स्वयं प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमन...
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री...
रायपुर, 12 जुलाई 2026: CM Sai attended Shrimad Bhagwat Katha: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र
रायपुर, 12 जुलाई 2026: Deputy CM Sharma given share certificates to farmers: भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना से जुड़े 4 हजार 691 गन्ना उत्पादक...
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों...
रायपुर, 11 जुलाई 2026: Shala Pravesh Utsav: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित...
















