द कपिल शर्मा शो में भूरी का किरदार करने वालीं सुमोना चक्रवर्ती ने पिछले दिनों अपनी बीमारी का खुलासा किया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पास काम नहीं है। लॉकडाउन ने उनकी मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं। सुमोना के पोस्ट के बाद फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। अब इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुमोना ने जो पोस्ट शेयर किया था वो वायरल हो गया था। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बात कही है और सभी को शुक्रिया किया है। सुमोना ने लिखा कि एंडोमेट्रियोसिस के बारे में जागरूकता फैलाने का विचार था, जो कि अब ढउडऊ/डायबिटीज के तरह कॉमन हो गया है। मुझे खुशी है कि युवा लड़कियों, महिलाओं, डॉक्टर्स, पतियों ने प्रतिक्रिया दी और समझा कि इसे मेडिकल स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है। सुमोना आगे लिखती हैं कि जहां तक मेरी बात है मैं ठीक हूं। मैंने लंबे समय से दवाइयों से इसे मैनेज किया है। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। ढेर सारा प्यार और शांति। इससे पहले सुमोना ने एक पोस्ट लिखकर कहा था कि कुछ चीजें मैंने पहले कभी शेयर नहीं कीं। मैं 2011 से एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हूं। कई सालों से चौथे स्टेज पर हूं। खाने की सही आदत, एक्सरसाइज और सबसे जरूरी कोई तनाव ना लेने से मेरा स्वास्थ्य ठीक है। लॉकडाउन मेरे लिए भावनात्मक रूप से कठिन रहा है।
RECENT NEWS
मानसून सत्र में विपक्ष का सरकार पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा, नीट पेपर लीक...
नई दिल्ली, 19 जुलाई 2026। Parliament Monsoon Session: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने रविवार को कहा कि वे संसद के मानसून सत्र में...
पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया
टोक्यो, 19 जुलाई 2026। PV Sindhu Won Japan Open Title: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधु ने रविवार...
आरएसएस की युवा संगोष्ठी में ‘पंच परिवर्तन’ पर जोर, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की...
धनबाद, 19 जुलाई 2026 । RSS Yuva Sangosthi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत रविवार को धनबाद में...
फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने हासिल किया तीसरा स्थान, रोमांचक मुकाबले में फ्रांस को...
नई दिल्ली, 19 जुलाई 2026। FIFA World Cup 2026 England vs France: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में...
विवेक निशांत नाथ ने एनएमडीसी के निदेशक (वाणिज्य) का कार्यभार ग्रहण किया
हैदराबाद, 18 जुलाई 2026: Vivek Nishant Nath assumed charge as Director: विवेक निशांत नाथ ने भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड...















