नागार्जुन की बहू और साउथ इंडियन अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने हाल ही में 'द फैमिली मैन 2' में काम किया। वह मनोज बाजपेयी की इस सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस देती हुईं नजर आईं थीं। इस सीरीज के कारण वो खूब चर्चा में रहीं। कुछ दिन पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न अवार्ड्स 2021 में उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। लेकिन फिल्मों और प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ सामंथा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। दरअसल उनकी शादी टूटने की खबर आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है और इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पिछले कुछ समय से साथ में नहीं रह रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई थी और इस बारे में कोई बात नहीं की। अब एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान सामंथा अक्किनेनी ने अपने और नागा चैतन्य की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी फिल्म प्रमोशन के दौरान जब उनसे ये सवाल किया गया तो सामंथा ने जवाब देते हुए कहा वह इस तरह की फालतू की खबरों पर कम ही बात करती हैं। सामंथा ने कहा हर इंसान को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है।
RECENT NEWS
श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ प्राचार्य सम्मेलन
रायपुर : Sankalp 2047 Principal Conference: ओड़िशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों एवं प्राचार्यों के लिए “संकल्प-2047” नामक विशेष सम्मेलन का...
T20 WC 2026 IND Vs NED: भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया,...
T20 WC 2026 IND Vs NED: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए ग्रुप-ए में आखिरी मुकाबले...
कजाकिस्तान और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का भारत दौरा, एआई सहयोग पर फोकस
नई दिल्ली: PM of kazakhstan and Netherlands in India: कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्जास बेक्टेनोव और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ बुधवार को नई दिल्ली...
सुप्रिया से प्रेरणा लेकर युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए:...
रायपुर: CM Sai given Best Wishesh to Supriya: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में सीडीएस परीक्षा में ऑल...
मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ
Vishal Satnam Sadbhav Padayatra: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का...















