फैमिली मैन 2 पर बैन की मांग तेज होती जा रही है। राज्य सभा सासंद वाइको ने एक दिन पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिखकर अमेजन प्राइम की इस वेबसीरीज पर बैन लगाने की मांग की थी। सोमवार को इसी तरह की मांग वाली एक और चिट्ठी तमिलनाडु राज्य सरकार की ओर से भी भेजी गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने यह खत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। गौरतलब है कि राज और डीके की यह वेबसीरीज ‘फैमिली मैन 2’ अमेजन प्राइम पर 4 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन राज्य सरकार और सांसद की चिट्ठी के बाद इसकी रिलीज मुश्किल में पड़ सकती है। इस चिट्ठी में तमिलनाडु के आईटी मिनिस्टर ने लिखा है- मैं आपका ध्यान ‘फैमिली मैन 2’ की निंदनीय, अनुपयुक्त और दुर्भावनापूर्ण सामग्री की पर लाना चाहूंगा। जिसमें तमिल ईलम को अत्यधिक आपत्तिजनक तरीके से दशार्या गया है। सीरीज का ट्रेलर जो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है उसका लक्ष्य श्रीलंका में तमिल ईलम के ऐतिहासिक संघर्ष को बदनाम और विकृत करना है। लोकतंत्र के लिए लम्बे समय से चल रही उनकी लड़ाई और उनके त्याग को जानबूझकर कमजोर किया गया है।
RECENT NEWS
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
रायपुर, 7 नवम्बर: CM Sai extended Diwali greetings: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद
नई दिल्लीः 07 नवंबर: Ashwini Vaishnav ka Rail station par yatriyo se samvad: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए...
आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा
नई दिल्लीः 07 नवंबर: Advani Ji ek Shatabdi ki Oor: आज 8 नवंबर को श्री लालकृष्ण आडवाणी जी अपने जीवन के सौवें वर्ष में...
बस्तर में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
जगदलपुर, 07 नवम्बर: Samarthan Mulya par Dhaan Kharidi: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य...
जगमग रोशनी और पुष्प सज्जा से निखरी अयोध्या, 10वें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी
अयोध्या: 6 नवंबर: Ayodhya Deepotsav 2026: दिवाली से पहले पवित्र शहर अयोध्या को खूबसूरती से सजाया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से दिवाली मनाने...















