सकारात्‍मक सोच के साथ शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो:प्रभारी मंत्री तोमर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री तथा अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। प्रथम वार जिले के आगमन पर आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री तोमर ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा जन-कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रभारी मंत्री तोमर ने कहा कि जिले में शासकीय योजनाओं की क्रियान्‍वयन तथा बेहतर कार्यो से अच्‍छा वातावरण बनेगा। वातावरण को दूषित करने वालों को संरक्षण न दें। जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की टीम मेहनत करके जिले को शीर्ष मुकाम तक पहुँचा सकती है। उन्‍होंने कहा कि मैं सदैव आपके सम्‍मान के लिए हमेशा साथ रहूँगा। भावना के विपरीत कार्य करने वालों पर समझौता नही करूँगा।

बैठक में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत प्रदाय हो यह सुनिश्चित किया जाए। कृषकों एवं आमजनों को बिजली के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए। उन्‍होंने बिजली राशि की वसूली समय पर की जाए। उन्‍होंने निर्देशित किया कि विद्युत की व्‍यवस्‍था के लिये मेंटीनेंस एवं दुरूस्‍त कराई जाए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में आंनगवाडी केन्‍द्रों के लिए वितरित होने वाले पोषण आहार वितरण व्‍यवस्‍था की जांच गंभीरता के साथ कराये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट रूप से निर्देशित किया कि जिले में पोषण आहार के वितरण में पूर्ण रूप से पारदर्शिता दिखनी चाहिए।

बैठक में वर्ष 2002 से वर्ष 2004 के बाद हितग्राहियों को दिये गये पट्टों पर अमल हेतु अभियान चलाकर राजस्‍व अभिलेख में दर्ज कराये जाने के निर्देश समस्‍त एसडीएम को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्‍होंने नवीन पात्रता पर्ची के संबंध में निर्देशित किया कि 24 कैटेगरी में आने वाले पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण कराया जाए।

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हेतु आवश्‍यक तैयारियां पूर्ण हो

बैठक में प्रभारी मंत्री तोमर द्वारा जिले में कोरोना नियंत्रण एवं आगामी तीसरी लहर की संभावना संबंधी व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में स्‍वीकृत ऑक्‍सीजन प्‍लांट का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही पाईप लाईन का विस्‍तार कर स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं के वार्डो तक ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई कराई जाए।

प्रभारी मंत्री ने नवनिर्मित अजाक्‍स थाना का किया लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर ने जिला मुख्‍यालय पर पुलिस लाईन मोहरी में नव निर्मित अजाक्‍स थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्‍होंने नव निर्मित थाना कचनार भवन का लोकार्पण तथा नवनिर्मित यातायात भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्‍होंने थाना परिसर में कंजी का पौधा रोपा।

प्रभारी मंत्री ने किया जिला अस्पताल में नवीन माधव पार्क का लोकार्पण

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जिला अस्पताल में विधायक निधि से निर्माण कराए गए नवीन माधव पार्क का लोकार्पण किया।

प्रभारी मंत्री ने किया जिला चिकित्‍सालय का निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा जिला चिकित्‍सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने साफ सफाई व्यवस्था, मरीजों के उपचार एवं जिला अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मरीजों से उनके स्वास्थ के संबंध में चर्चा की।

प्रभारी मंत्री पहुँचे नारायण बालु के निवास

ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर अशोकनगर भ्रमण के दौरान जिला मुख्‍यालय स्थित वाल्‍मीकि मंदिर के समीप निवासरत नारायण बालु के निवास पर पहुँचें। निवास पर पहुँचकर नारायण बालु से चर्चा कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्‍होंने स्‍वल्‍पाहार किया तथा चाय भी पी।