एक्टर संजय दत्त अक्सर यूएई छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। अब संजय को यूएई का गोल्डन वीजा मिल गया है। अब संजय यूएई में 10 साल तक रह सकते हैं। आम तौर पर यह वीजा पहले बिजनस मैन और इन्वेस्टर्स, डॉक्टर्स और ऐसे ही दूसरे प्रोफेशन के लोगों को दिया जाता था। हालांकि, बाद में इसके नियमों में बदलाव किया गया। संजय ने तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है और गोल्डन वीजा देने के लिए यूएई के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है। संजय ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में संजय अपना पासपोर्ट दिखा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी के साथ नजर आ रहे हैं। मोहम्मद अल मारी दुबई में जनरल डायरेक्ट्रेट आॅफ रेजीडेंसी एंड फॉरेन अफेयर्स के डायरेक्टर जनरल हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए संजय ने लिखा- मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी की मौजूदगी में यूएई का गोल्डन वीजा पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए यूएई सरकार का शुक्रगुजार हूं। फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और संजय को शुभकामनाएं दे रहे हैं। काम की बात करें तो संजय बहुत जल्द फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय विलेन ‘अधीरा’ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय के अलावा रवीना टंडन और यश भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा संजय फिल्म ‘शमशेरा’ में भी काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में संजय के साथ रणबीर कपूर हैं।
RECENT NEWS
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल...
रायपुर 6 मार्च 2026: CM Sai wished USPC Aspirants Via VC: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा...
खड़गवां के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन
कोरिया: 07 मार्च 2026:Employment Day and Housing Day Organized: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंकिता सोम के निर्देशानुसार जनपद पंचायत खड़गवां के अंतर्गत...
Dhurandhar 2 Trailer Released: लयारी की गलियों में फिर गूंजेगी गोलियों की गूंज, कराची...
मनोरंजन: Dhurandhar 2 Trailer Released: एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों...
ईरानी युद्धपोत की मदद के लिए आगे आया भारत, IRIS Lavan को कोच्चि में...
नई दिल्ली: India Permitted IRIS Lavan to Kochi Dockyard: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक युद्धपोत IRIS Lavan...
बिहान से मिली दिशा, ‘ड्रोन दीदी’ बन आसमान छू रहीं सीमा वर्मा
रायपुर, 07 मार्च l Disha received from Bihaan : सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच जीवन बिताने वाली बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत...














