श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा की प्रांतीय बैठक संपन्न

रायपुर,
श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा : रविवार को वी.आई.पी. रोड स्थित श्रीराम मंदिर के सभागार में श्रीराम वन गमन काव्ययात्रा के संबंध में राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल, राष्ट्रीय सह- महामंत्री महेश कुमार शर्मा, प्रांत अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, यात्रा की प्रांत संयोजिका श्रीमती मल्लिका रुद्रा, यात्रा के प्रांत सह- संयोजक कमल शर्मा, यात्रा के रायपुर जिला संयोजक हर्ष व्यास, एवं लक्ष्मीनारायण लाहौटी , राजनंदगांव स्थल प्रभारी  भावेश देशमुख, रायपुर संभाग संयोजिका शालू सूर्या जिला अध्यक्ष संजय शर्मा कबीर , यात्रा वित्त प्रमुख रायपुर जिला जयेन्द्र कौशिक, यात्रा संयोजक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही आशुतोष आनंद दुबे, दुर्ग जिला संयोजक किशोर तिवारी, कांकेर स्थल प्रभारी रीजेंद्र गंजीर, गरियाबंद स्थल प्रभारी डॉ. योगीराज माखन कश्यप, वरिष्ठ साहित्यकार राजेश जैन ‘राही’ एवं छबिलाल सोनी, यात्रा के रायपुर जिला आवास व्यवस्था प्रमुख लोकनाथ साहू एवं आरव शुक्ला, रायपुर जिला भोजन प्रभारी अनुराग तिवारी, एवं विभिन्न जिलों से पधारे राष्ट्रीय कवि संगम के जिला पदाधिकारी एवं श्रीराम वन गमन काव्य यात्रा के प्रभारी गणों की उपस्थिति रही । जिनमें डॉ. कमलकांत हथगैंया,  तुकाराम साहू ‘तरुण’, बलराम साहू,  पंकज शर्मा, मिथलेश कर शर्मा, गोविंदा साहू, हरीश अष्टबंधु, मनीराम साहू ‘मितान’, इंद्रदेव यदु, शरद साहू,   प्रियंका उपाध्याय, श्रीमती आयशा अहमद, सफल भोई एवं शामिल हैं।
बैठक का औपचारिक आरंभ माँ शारदे एवं सीता-राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। ततपश्चात् सभी आगंतुकों का श्रीराम नामी तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। विदित हो कि राष्ट्रीय कवि संगम एवं भारत भक्ति संस्थान के संयुक्त विचार को साकार करते हुए श्रीराम वन गमन काव्ययात्रा जो 1 मार्च 2022 से श्रीलंका से चलकर श्रीराम नवमी के दिन अयोध्या पहुँचने की संकल्पना के साथ गतिशील होने जा रही है जिसका छत्तीसगढ़ प्रवेश 19 मार्च 2022 को राजनांदगांव जिले से होगा। यह यात्रा आगे कांकेर, जगदलपुर, गरियाबंद, रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़, जशपुर, अम्बिकापुर आदि होते हुए गौरेला-पेंड्रा से अमरकंटक (मध्यप्रदेश) में प्रवेश करेगी। उक्त यात्रा के स्पर्श से समस्त प्रदेश में भव्य राममय सुखद वातावरण का निर्माण सुव्यवस्थित रूप से हो सके इस उद्देश्य से बैठक में रूपरेखाओं पर चर्चा हुई। यह यात्रा 24 मार्च 2022 के दिन रायपुर जिले में पड़ाव करेगी जिस अवसर पर श्रीराम मंदिर वी.आई.पी. रोड के सामने एक भव्य श्रीराम कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here