शाहपुरा इ-सेक्टर के देवी मंदिर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवान तैनात

भोपाल
शाहपुरा बी- सेक्टर स्थित दो दशक पुराने देवी मंदिर के चारों तरफ बने शेड हटाने को लेकर कल हुए हंगामे और विवाद के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंदिर के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के चार जवान तैनात किए गए हैं। ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार वाद-विवाद की स्थिति न बने। मंदिर के आसपास कब्जा कर बनाए गए शेड को कल आधा तोड़ा गया था। वह अभी भी मंदिर के समीप रखा हुआ है। अभी वहां नए शेड को लगाने का काम फिलहाल शुरू नहीं हुआ है। ज्ञात हो कि कल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को आश्वासन दिया था शेड की जगह मठ का निर्माण किया जाएगा। ताकि मंदिर अपने सही और सुंदर स्वरूप में आ सके।  

राजनीतिक कारणों से रुकी है कार्रवाई
प्रशासन को मिली शिकायत के बाद शाहपुरा बी-सेक्टर धार्मिक स्थल  को हटाने की कार्रवाई कल राजनीतिक कारणों से रोक दी गई। ज्ञात हो कि कार्रवाई को रोकने के लिए रहवासियों ने जमकर नारेबाजी, हंगामा और विवाद किया था। विवाद की सूचना मिलते ही वहां एक के बाद एक नेताओं का जमावाड़ा लगाने लगा। सांसद प्रज्ञा ठाकुर, भाजपा नेता ध्रुवनारायण सिंह, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, राजीव सिंह समेत कई नेता मौके पर पहुंचे थे।