टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल किसी ने किसी वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और फैंस को ऐसा लगता है आनेवाले समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल सकती है क्योंकि शहनाज को कई बार बिग बॉस में सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा गया था। पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि सिड और सना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब यह कहा गया है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। अब इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट किया, भई आई बॉल्स ही चाहिए तो कुछ पॉजिटिव लिख लो इतनी नेगेटिविटी कहां से लाते हो। आप मेरे बारे में मुझसे बेहतर कैसे जान पायेंगे। बस यही कह सकता हूं…भगवान आप सभी का भला करें। एक्टर के इस ट्वीट पर फैंस जमकर रियेक्ट कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती में दरार आ चुकी है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों के बीच इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो चुकी है। हालांकि अब सिद्धार्थ ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐसी अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ‘बिग बॉस 13’ की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के चर्चे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर में शहनाज ने अपनी चुलबुली हरकतों से सभी का दिल जीता था। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच अफेयर की बात कही जाती है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है। शहनाज गिल को आजकल देखकर पहचान पाना भी मुश्किल है क्योंकि उनके लुक से लेकर उनका स्टाइल तक काफी बदल चुका है। शहनाज कई वीडियो सॉन्ग का हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन अपने काम से ज्यादा अगर वो किसी बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं तो वो है उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन। उनकी लेटेस्ट तसवीरें हमेशा ही उनके प्रशंसकों को हैरान करती हैं।
RECENT NEWS
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
रायपुर, 24 जुलाई 2026: Office bearers of universities met Governor: राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों...
मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
रायपुर, 24 जुलाई 2026: Special Assistance Scheme 2026-27: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में राज्यों...
आवारा कुत्तों एवं पशुओं पर कार्यवाही करें सरकार – कुसुम दुबे
रायपुर: 24 जुलाई 2026: Street side Animals Causing Accident: शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं अधिवक्ता कुसुम दुबे ने शहर में आवारा कुत्तों...
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी
रायपुर, 24 जुलाई 2026: Nandanvan Jungle Safari Naya Raipur: नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स...
सिद्ध चक्र महामंडल विधान, 64 अर्घ्य समर्पित किए गए
रायपुर: Siddha Chakra Mahamandala Vidhan: अमलतास केसल, कचना स्तिथ 1008 श्री मुनि सुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टान्हीका पर्व के अवसर पर चल...















