जीवन के किसी मोड़ पर अगर आप तनाव या निराशा महसूस करने लगें तो हॉलीवुड के इस बड़े स्टार की जिंदगी पर एक नजर डालकर देखिए। शायद आपका सारा तनाव दूर हो जाए और आप इससे बाहर निकलने में भी सफल हो सकें। जी हां अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाने वाले इस अभिनेता का नाम है टॉम क्रूज। ‘टॉप गन’, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज और ‘अमेरिकन मेड’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज उम्र के इस पड़ाव में भी लाखों लड़कियों के दिल पर दस्तक देते हैं। टॉम आज अपना 59 वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं कैसे उन्होंने अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कड़ी मशक्कत की और सफलता भी हासिल की। साधारण से परिवार में जन्में टॉम क्रूज का बचपन बाकी बच्चों की तरह बिल्कुल भी सामान्य नहीं रहा। बहुत समय पहले एक इंटरव्यू में टॉम क्रूज ने बताया था कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बचपन में बिल्कुल अच्छी नहीं थी। उनके पिता अक्सर उनके साथ मारपीट करते रहते थे, लेकिन टॉम का मानना है कि उन्होंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा है। टॉम क्रूज का जन्म 3 जुलाई, 1962 को न्यूयॉर्क में हुआ था। महज 11 वर्ष की आयु में उनके माता-पिता अलग हो गए थे। घर और खुद का खर्च निकालने के लिए टॉम क्रूज लोगों के लॉन की कटाई-छटाई जैसे काम करने शुरू कर दिए। टॉम कैथोलिक परिवार में पले बढ़े, इसका उन पर ऐसा असर था कि 14 साल की उम्र में वह फादर बनना चाहते थे। लेकिन टॉम के साथ हुए एक हादसे ने उनका यह सपना भी छीन लिया। दरअसल, चर्च के एक फादर के कमरे से टॉम शराब चुराते हुए पकड़े गए थे। जिसके बाद उन्हें फ्रांसिस्कन सेमिनैरी स्कूल से बाहर कर दिया गया था और उनका फादर बनने का सपना अधूरा ही रह गया। एक दिन टॉम के एक टीचर ने उन्हें एक्टिंग क्लास से जुड़ने के लिए कहा। टॉम ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। एक्टिंग के दौरान उन्हें जब अपनी लाइनें याद करने में परेशानी होती थी तो उन्होंने विजुअल लर्निंग से याद करने पर जोर देना शुरू कर दिया। यह वो समय था जब टॉम को आखिर एक चीज मिल गई थी, जिसमें वो सहज महसूस करते थे। छोटे-मोटे रोल करने के बाद साल 1983 में उनकी फिल्म ‘रिस्की बिजनेस’ को लोगों ने काफी पसंद किया। ये फिल्म हिट रही। इस फिल्म के बाद टॉम क्रूज का स्टारडम शुरू हुआ। आज टॉम की गिनती हॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में होती है।
RECENT NEWS
मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ...
रायपुर, 19 अक्टूबर: CM Sai met MLA Raimuni at Hospital: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ...
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 19 अक्टूबर: Garba Mahotsav Hamari Samriddh Parampara: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल...
विजय दशमी केवल रावण वध का पर्व नहीं बल्कि आत्मविजय और सद्गुणों की विजय...
साहित्य/संपादकीय: Vijay Dashmi: भारतीय संस्कृति पर्वों और त्योहारों की समृद्ध परंपरा से जुड़ी हुई है। यहां प्रत्येक त्योहार केवल सामाजिक उल्लास का अवसर नहीं,...
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर समेत दो लोग घायल; सलमान खान को धमकी देने...
मुंबई, 18 अक्टूबर । Firing on Tiger Shroff: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना...
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91...
रायपुर, 18 अक्टूबर: New Pull on Moran Nadi: जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को एक बड़ी...
















