राहुल गांधी : कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों को 1.5 लाख करोड़ रूपयों का आवंटन

राहुल
महिला खिलाड़ियों के साथ हो रहा बर्ताव शर्मनाक: राहुल करोड़ रूपयों का आवंटन

हासन |  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर पांच साल की अवधि में किसानों को कृषि निधि योजना के तहत 1.5 लाख करोड़ रुपयों का आवंटन किया जायेगा ।
गांधी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के किसानों के लिए हर साल 30,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी तथा नारियल किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उर्वरकों पर 05 प्रतिशत, ट्रैक्टरों पर 12 प्रतिशत और कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी सरकार द्वारा कर राजस्व में अपना हिस्सा कम करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करें।

Also Read : महिला पहलवानों से जंतर मंतर में मिली प्रियंका गांधी , बृजभूषण को हटाने की मांग

इससे पहले गांधी ने तुमकुरू जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने बारे में कहने के बजाय कर्नाटक की समस्याओं पर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा “ आप ( मोदी) चुनाव के लिए कर्नाटक में प्रचार करने आते हैं, लेकिन यहां के संबंध में नहीं बोलते हैं। आप अपने बारे में बोलते हैं। आपको इस बात पर भरोसा करना होगा कि आपने पिछले तीन वर्षों में कर्नाटक में क्या किया और आप आगामी पांच सालों में क्या करना चाहते हैं। आप शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी के अलावा भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए क्या करेंगे।”