राष्ट्रीय कवि संगम की छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा आगामी वर्ष में आयोजित श्री राम वनगमन काव्ययात्रा के लिए प्रांतीय बैठक.

देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा आगामी वर्ष में आयोजित श्री राम वनगमन काव्ययात्रा के लिए प्रांतीय बैठक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मंगलवार की शाम 05 बजे से शाम 07 बजे तक ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई। इस बैठक में श्री राम काव्यपाठ प्रतियोगिता के राष्ट्रीय सह-संयोजक  पी. के. आज़ाद  पूर्वी दिल्ली से उपस्थित रहे। राजस्थान भीलवाड़ा से राष्ट्रीय मंत्री किशोर पारिक  एवं संगठन के राष्ट्रीय सह महामंत्री महेश कुमार शर्मा  रायपुर से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीराम वनगमन यात्रा की छ.ग. प्रभारी श्रीमती मल्लिका रुद्रा  ने पी.के. आज़ाद  को उद्बोधन के आमंत्रित करते हुए किया।  पी. के. आज़ाद ने भावी श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता का सम्पूर्ण विवरण विधिवत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री किशोर पारीक ने कहा कि यह कार्यक्रम श्री राम जी के आदर्शों को जन-जन के हृदय में स्थापित करने का संकल्प है। राष्ट्रीय सह-महामंत्री  महेश शर्मा ने कहा कि श्री राम काव्यपाठ प्रतियोगिता के लिए पर्याप्त प्रचार प्रसार की आवश्यकता होगी।प्रदेश अध्यक्ष  योगेश अग्रवाल  ने कार्यक्रम के सम्बंध जानकारी ली और इस विशाल काव्ययात्रा की रूपरेखा को सहमति प्रदान करते हुए उसकी घोषणा की तथा कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए प्रेरित किया। काव्ययात्रा प्रभारी श्रीमती रुद्रा जी ने सम्पूर्ण काव्ययात्रा के लिए की गई समूची व्यवस्था की पूर्ण विवेचना की, एवं ब्लू प्रिंट प्रस्तुत किया। जिसमें प्रांत के सभी कार्यभारधारी सदस्यों, कवियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम का उल्लेख किया गया।

श्री रामकाव्य पाठ प्रतियोगिता के प्रांतीय संयोजक  देवेन्द्र परिहार जी ने प्रत्येक जिले से इस काव्यपाठ प्रतियोगिता संबंध में जानकारी ली तथा प्रत्येक जिले में संयोजक की नियुक्ति की। इस कार्यक्रम में संस्था की प्रदेश महामंत्री श्रीमती उर्मिला देवी “उर्मि”, उपाध्यक्ष डॉ.सपन सिन्हा जी, प्रांतीय समन्वय मंत्री कमल शर्मा, बिलासपुर सम्भागीय संयोजक विजय राठौर, सरगुजा सम्भागीय संयोजक राजेश पाण्डेय ‘अब्र’, दुर्ग सम्भागीय संयोजक किशोर तिवारी रायपुर संभागीय संयोजिका श्रीमती शालू सूर्या जी , प्रान्त मीडिया प्रभारी हर्ष व्यास सहित प्रांत के 50 से अधिक सदस्यों ने सक्रियता से भाग लिया। सभी सदस्यों ने आगामी काव्य प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की।कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष  योगेश अग्रवाल  द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मल्लिका रुद्रा जी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here