राज्यपाल सुश्री उइके से केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने की भेंट

राज्यपाल सुश्री उइके से केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने की भेंट
रायपुर, 

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में केन्द्रीय जनजाति राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही प्रदेश के जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सिंह को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here