रायपुर,
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बूढ़ान शाह जी की पुण्यतिथि पर 17 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमण्डल में मनराखन ठाकुर, भीखम
ठाकुर, तुलाराम सोरी, मदन ठाकुर, घासीराम ध्रुव, देवीसिंग ठाकुर,तुलाराम नेताम, कृष्णा ध्रुव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
राज्यपाल से श्री नारायणा चिकित्सालय के महाप्रबंधक ने की भेंट
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में श्री नारायणा चिकित्सालय रायपुर के महाप्रबंधक अतुल सिंघानिया ने भेंट की।
राज्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की गतिविधियों से अवगत कराया
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति
आयोग की सदस्य श्रीमती पद्मा मनहर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को आयोग की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर आयोग के सचिव बी.एल. बंजारे, घनश्याम मनहर,हरिश पंडया, आदेश मनहर, नवनीत चंदेल, उदय प्रताप सिंह एवं भावेश मनहर उपस्थित थे।













