राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक बिरसा मुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा ने महाविद्रोह ‘ऊलगुलान’ चलाकर तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। उन्होंने अंग्रेजों से न केवल आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोक नायक के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here