राजधानी में चेन स्नैचिंग की बढ़ती वारदात…सबसे व्यस्त रोड में दिनदहाड़े हो गई महिला से चेन स्नैचिंग…आया CCTV फुटेज सामने आया !!

रायपुर

शुक्रवार की दोपहर एक महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों का अब CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में बदमाश घटना को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं। युवक एक बाइक पर सवार हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा है। दूसरा युवक इसके पीछे बैठा है। दोनों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। जिस महिला को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया वो सहकारी बैंक में अफसर हैं। महिला ने गोल बाजार थाने में अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है। chain snaching

राजधानी में चेन स्नैचिंग की बढ़ती वारदात की जीता जगाता घटनाक्रम शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट के आस-पास हुई है। महिला अफसर किरण खलखो ने बताया है कि वो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक के पद पर काम करती हैं। दोपहर के वक्त बैंक से अपनी महिला सहकर्मी सुनीता शर्मा और शारदा बरगट के साथ पैदल ही लंच के लिए निकली थीं। तीनों महिलाएं मयुरा होटल खाना खाने जा रही थीं। ये सभी राज टॉकीज के सामने की सड़क पर पहुंची थीं कि इतने में पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने महिला के गले में मौजूद चैन निकालकर भागने लगे। सब कुछ कुछ ही सेकंड्स के भीतर हुआ। महिला बैंक अफसर कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार 35 हजार रुपए की कीमत की चेन लेकर जयस्तंभ चौक की तरफ भाग चुके थे।

जहां वारदात वहां सिटी एसपी दफ्तर

राज टॉकीज की सड़क पर हुई इस लूट की वारदात की वजह से पुलिस के काम काज पर सवाल उठ रहे हैं। पास में ही सिटी एसपी का दफ्तर है। इतना ही नहीं यही सड़क शहर की एक ऐसी सड़क है जहां चौराहें पर लगे कैमरे पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी होती है। हर राहगीर पर नजर रखी जाती है। बावजूद इसके आरोपियों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया और भाग गए। खबर मिली है कि युवकों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया वो आंध्रप्रदेश के नंबर वाली थी। लुटेरों से जुड़े सुराग तलाशने का काम अब गोलबाजार थाने की पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here