मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता का ऐलान हो चुका है। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला है। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं। एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। वहीं भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रही 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में अपनी जगह बना पाईं। वो इस रेस से बाहर हो गईं और इसी के साथ भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना टूट गया। इस समारोह का ग्रैंड फिनाले फ्लोरिडा के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में एंड्रिया से सवाल किया गया कि अगर आप देश की नेता होतीं तो कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटती? इसके जवाब में एंड्रिया ने कहा कि, 'मेरा मानना है कि ऐसी कठिन परिस्थिति को संभालने का कोई एकदम सटीक तरीका नहीं है। हालांकि मैंने स्थिति बिगड़ने से पहले ही लॉकडाउन लगा दिया होता जिससे लोगों की जिंदगी बर्बाद नहीं होती। हम लोगों की जिंदगी इस तरह से बिखरते नहीं देख सकते और इसलिए मैंने शुरूआत से ही स्थिति को संभालने की कोशिश की होती'। फाइनल स्टेटमेंट में मेजा ने ब्यूटी स्टैंडर्ड के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, हम ऐसे समाज में रह रहे हैं जहां ज्यादा से ज्यादा आधुनिकता आ रही है। हम समाज के रूप में जितने आगे बढ़े हैं हमारी रुढ़िवादिता भी इसके साथ बढ़ गई है। आज के समय में खूबसूरती का मतलब सिर्फ लुक से है। मेरे लिए खूबसूरत होने का मतलब सिर्फ आत्मा से नहीं बल्कि दिल से खूबसूरत होना है। कभी किसी को ये अनुमति ना दें कि वो ये सोचे कि आप कुछ भी नहीं है। बता दें कि साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका की जोजीबिनी तुंजी मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली पहली अश्वेत महिला थीं।
RECENT NEWS
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक...
रायपुर: 14 अक्टूबर: Shivrinarayan ko Vikas ki Big Saugat: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय...
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय...
रायपुर, 14 अक्टूबर: Mukhyamantri ne ki Uchstariy Samiksha: स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम नागरिकों के जीवन और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय...
रेल कर्मचारियों को दशहरा से पहले मिलेगा 78 दिन का बोनस (पीएलबी) को मंजूरी...
रायपुर 14 अक्टूबर । rail karmchariyon : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर...
डोंगरगढ़ स्टेशन सहित रेलवे परिसरों में पेयजल की गुणवत्ता पर रेलवे की सख्ती, 280...
बिलासपुर, 14 अक्टूबर । dongargarh station : नवरात्रि मेले में यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व...
ज्वेलरी ठगी में महिला गिरफ्तार; नगर निगमकर्मी बनकर ज्वेलर को लगाया 1.88 करोड़ का...
रायपुर, 14 अक्टूबर । jewellery thagi : रायपुर में नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत होने का झांसा देकर दो महिलाओं द्वारा सदर...















