वक्त बदल गया है, एक्ट्रेस पूजा बेदी ने ये बात अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बखूबी बयां की है। एक वक्त पर वो स्टार रह चुकी हैं और अब वहीं उनकी बेटी अलाया भी उनकी राह पर निकल चुकी हैं। पूजा बेदी ने बेटी अलाया की लव लाइफ पर खुलकर बातें की है। उन्होंने अलाया और ऐश्वर्य ठाकरे की डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उनके वक्त में डेटिंग और आज के टाइम में कितना फर्क आ गया है। इस दौरान उन्होंने ये भी कह दिया कि उनके वक्त पर महिलाओं का कुवांरी और वर्जिन होना जरूरी था। पूजा बेदी की बेटी अलाा फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर कभी अपने बोल्ड अंदाज तो कभी अपने डांस वीडियो के वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के डेटिंग लाइफ से जुड़ी अफवाहों को लेकर बात करते हुए ना ही इन खबरों को कंफर्म किया है और ना ही इससे इनकार किया है। बल्कि उनका कहना है कि अब अलाया की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाते रहेंगे। पूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा- 'मेरे वक्त में, चीजें अलग थीं! आपको बॉयफ्रेंड-फ्री, एक वर्जिन और बिना शादी के होना जरूरी था। लेकिन आज हर एक इंसान अपनी पर्सनल लाइफ के लिए खुद जिम्मेदार है'। उनका कहना है कि- 'करीना कपूर खान अपनी शादी में कितना अच्छा कर रही हैं। इसलिए मैं कहूंगी कि अब इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ चुका है और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि आॅडिएंस की मानसिकता बदली है। सोशल मीडिया का शुक्रिया'।
RECENT NEWS
एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त; कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
रायपुर; 11 मार्च । LPG supply : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के सभी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलर्स की बैठक ली।...
श्री श्री विश्वविद्यालय में ‘साहित्य संवाद’, सैन्य अनुभवों से छात्रों को मिली प्रेरणा
रायपुर, 10 मार्च । Sahitya Samvad : कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय द्वारा प्रेरणा के पर्व ‘साहित्य संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
युद्ध की आंच में झुलसती वैश्विक अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई का खतरा
संपादकीय; 10 मार्च । Global economy : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब केवल दो देशों का सैन्य टकराव नहीं रह गया...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य...
रायपुर, 9 मार्च 2026:New Rajyasabha Member met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि...
रायपुर ,09 मार्च 2026: Minister Aabe from Japan met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में...














