नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में आज सुबह (10 अक्टूबर) निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस मौके पर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है और श्रद्धाजलि अर्पित की है।
मुलायम सिंह यादव #Mulayam Singh Yadav 3 बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने के अलावा देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे। उनके बेटे अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। pic.twitter.com/jcXyL9trsM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 10, 2022
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!’
श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 10, 2022
पीएम मोदी ने भी दुख प्रकट किया
पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव #Mulayam Singh Yadav के साथ अपनी यादों को तस्वीरों के जरिए ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’
पीएम मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी #Mulayam Singh Yadav ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।
पीएम ने कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनके निधन ने मुझे दुख पहुंचाया है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।
I had many interactions with Mulayam Singh Yadav Ji when we served as Chief Ministers of our respective states. The close association continued and I always looked forward to hearing his views. His demise pains me. Condolences to his family and lakhs of supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/eWbJYoNfzU
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022
गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी Mulayam Singh Yadav अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ऊं शांति शांति शांति।’
मुलायम सिंह यादव जी के निधन से उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र अखिलेश यादव जी व परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/G0jIAZKzqt
— Amit Shah (@AmitShah) October 10, 2022
यूपी के सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि.
उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि. pic.twitter.com/sbH3KGRm2p
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 10, 2022
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने शोक जताया
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी #Mulayam Singh Yadav के आज निधन हो जाने की खबर अति-दुखद है। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।’
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुख प्रकट किया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी (Mulayam Singh Yadav) का राजनीतिक कौशल अद्भुत था। दशकों तक उन्होंने भारतीय राजनीति का एक स्तंभ बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा की। जमीन से जुड़े परिवर्तनकारी, सामाजिक सद्भाव के नेता, आपातकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्षधर के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। उनका जाना अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों व समर्थकों को दुःख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें। ऊं शांति!’
अन्य नेताओं ने क्या कहा
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह संघर्ष के जरिए और सैद्धांतिक पक्ष को मजबूत रखते हुए आगे बढ़े थे। वह राजनीति दृष्टि से परिपक्व थे। हर दल के लोग उनसे संबंधित थे। हम दोनों का अच्छा संबंध था। भगवान उनके परिवार, समर्थकों को शक्ति दे।
मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे वरिष्ठ नेता थे, उन्होंने UP की राजनीति की धारा बदल दी थी। समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका बेहद महत्वपूर्ण योगदान था। जमीन जुड़े रहकर उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा की। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में कहा कि वह हमारे बीच में नहीं रहे इससे हमें काफी दुख है। मैं अपनी और हरियाणा सरकार की तरफ से उनके लिए भगवान से शांति की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नेता जी सबके प्रिय थे, उन्होंने लंबा समय देश के लिए राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अपना जीवन समर्पित किया। उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए क्षति है। उनका आशीर्वाद हमेशा मुझे मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।
RJD सांसद व नेता मनोज झा ने कहा कि आज एक युग का अंत हुआ है। एक ऐसा युग जिसने राजनीति को राजमहल से मुक्त कर सड़कों, गांवों तक ले गए। मैं समझता हूं कि इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता। भगवान उनके परिवार, समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने कहा कि वह बड़े नेता थे जिसे देश को जरूरत थी। वह ज़मीन और लोगों से जुड़े नेता थे। वह संसद में ऐसी बातें बोलते थे जो हुकूमत सुन सकती थी। उन्होंने गरीबों को उठाने और उनकी बदहाली दूर करने के लिए अपनी ज़िंदगी दी।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम जी का निधन बेहद दुखद है। उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।