मुरैना जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुरैना
मुरैना जिले में रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर भव्य एवं आकर्षक परेड के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। प्रभारी मंत्री कुशवाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का संदेश पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री गिर्राज डंडोतिया, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, पूर्व विधायक मुरैना रघुराज सिंह कंषाना, प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सचिन अतुलकर, कलेक्टर बी.कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, सहित पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।                              
    
प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने जैसे ही ध्वजारोहण किया तुरंत ही पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। समारोह के प्रारंभ में पुलिस द्वारा हर्ष फायर किये गए तथा पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोडे़। समारोह के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान किया गया। प्रभारी मंत्री ने खुली जीप में परेड़ टुकडियों का निरीक्षण किया और उपस्थित लोंगो की हौसला अफजाई की। परेड का संचालन परेड कमान्डर सूबेदार मलखान सिंह, परेड की द्वितीय कमान कमान्डेन्ट सूबेदार मधुरिमा ने संभाली। एस.ए.एफ. टुकड़ी के प्लाटून कमान्डर गोपाल सिंह पिप्पल, जिला पुलिस बल टुकड़ी के प्लाटून कमान्डर मनीष गुर्जर, होमगार्ड सैनिक टुकड़ी के प्लाटून कमान्डर सौरभ तिवारी और महिला जिला पुलिस बल की प्लाटून कमान्डर सुश्री रूबी तोमर ने आकर्षक परेड का नेतृत्व किया। प्रभारी मंत्री कुशवाह ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।  
    
समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कुशवाह ने परेड की सर्वोतम टर्न आउट परेड कमाण्डरों को शील्ड देकर पुरूस्कृत किया। प्रथम पुरूस्कार विशेष पुलिस सशस्त्र बल 5वीं बटालियन, द्वितीय पुरूस्कार जिला पुलिस बल और तृतीय पुरूस्कार महिला जिला पुलिस बल को दिया गया। तीनों परेड टुकड़ियों के कमाण्डरों को शील्ड देकर पुरूस्कृत किया। इसके बाद जिले में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here