भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मूलाराम जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जोशी ने राष्ट्रभाषा हिन्दी की वर्षों सेवा की। वे श्रेष्ठ व्यंग्यकार तथा कवि थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. जोशी की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।














