मुख्यमंत्री चौहान के साथ पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने किया पौध-रोपण

Bhopal,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पद्मश्री डॉ. किरन सेठ के साथ करंज, सागौन और पिथोरिया के पौधे लगाए। आईआईटी दिल्ली के 73 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. किरन सेठ श्रीनगर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। डॉ. सेठ के साथ सुश्री सविता राजे, राजेन्द्र कोठारी, सुश्री रश्मि सारस्वत, डॉ. अनुपमा शर्मा, श्रेयस शुक्ला, मनीष साहू, सुश्री सुरभि मेहरोत्रा, विक्की लाल स्वामी, एंटोनी घोष और सुश्री सीमा बजाज पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला ने भी पौधे लगाए। नसरूल्लागंज के जितेन्द्र गौड़ ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। उनके साथ गोपाल तिवारी, अवध पटेल, ओम पटेल, देवी सिंह वेड़ा और अनुराग गौड़ भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here