मानो ना मानो : घर पर माता लक्ष्मी के आने से पहले मिलने लगते हैं ऐसे संकेत

अध्यात्म।

माता लक्ष्मी को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। मां लक्ष्मी को सुख,संपदा, वैभव, ऐश्वर्य प्रदान करने वाली और धन की देवी कहा गया है। पुराणों के अनुसार माता लक्ष्मी विवाह जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु संग हुआ है। हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मान्यता है जिस किसी पर अगर माता लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उसके जीवन में कभी भी धन-दौलत और ऐशोआराम की कोई भी कमी नहीं होती है। इसी कारण से व्यक्ति माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने को भरपूर प्रयत्न करता है। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी किसी के घर में निवास करने से पहले कुछ संकेत देती हैं। इन संकेतों से आसानी से समझाते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त है कि नहीं।

  • सुबह-सुबह किसी को झाड़ू लगाते हुए देखना
    मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति को घर के आस पास सुबह के समय किसी को झाड़ू लगाते हुए दिखाई पड़ जाए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत से ऐसा माना जाता है व्यक्ति के जीवन में जल्द ही पैसों की बरसात और उसे तमाम तरह की ऐशो आराम की सुविधा मिलने वाली है।
  • तुलसी के पौधे पास छिपकली का दिखना
    अगर आपको कभी तुलसी के पौधे के पास कोई छिपकली टहलते हुए दिखाई पड़ जाय तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में उसे हर एक कार्य में सफलताएं मिलती जाती है। इसके अलावा अगर सुबह-सुबह काम पर जाते समय शंख की ध्वनि सुनाई दे तो समझें जल्द ही आपके ऊपर देवी लक्ष्मी का कृपा होने वाली है।
  • सपने में इन चीजों का संबंध देवी लक्ष्मी से
    अगर किसी व्यक्ति को रात के समय सपने में झाड़ू ,कलश, उल्लू, शंख,हाथी, शंख,सांप और गुलाब का फूल दिखाई दे यह धन प्राप्ति और जीवन में वैभव का संकेत माना जाता है।
  • चिड़ियां का घोंसला
    अगर आपके घर की दीवारों या छत के कोने में कोई चिड़ियां घोंसला बनाकर रहे तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति का हर एक कार्य बहुत ही जल्दी और बिना विघ्न के पूरा हो जाता है और व्यक्ति को अपार धन की प्राप्ति होती है।
  • तीन छिपकली का एक साथ दिखाई देना
    अगर घर में किसी व्यक्ति को एक साथ तीन छिपकलियों दिखाई दे तो समझिए माता लक्ष्मी की जल्द ही आपके ऊपर विशेष कृपा होने वाली है। अचानक से आपको कई जगहों से धन की प्राप्ति होने लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here