मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन..बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई

चलते चलते गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना…. आज अलविदा कह गये बप्पी दा !

प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्‍पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। कहा जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था।

हिंदी सिनेमा में ‘बप्पी दा’ के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

हिन्द मित्र के संपादक और हिन्द मित्र परिवार ने जताया शोक दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि 

हिन्द मित्र के संपादक प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी की आवाज हम सब के बीच हमेशा रहेगी | प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी की आवाज़ सुनाई देगी लेकिन वो अब दिखाई नहीं देगी |  प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के जाने से संगीत की दुनिया को जो बड़ा नुक़सान हुआ, उसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।

हिन्द मित्र के संपादक और हिन्द मित्र परिवार ने जताया शोक दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here