बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते रहते हैं। वहीं अब अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के और करीब आ गए हैं। दरअसल, अर्जुन ने मलाइका के घर के करीब एक नया घर खरीदा है। अर्जुन कपूर ने बांद्रा इलाके की पॉश बिल्डिंग में 20 करोड़ का 4 बीएचके स्काईविला विला खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस घर में सभी सुविधाएं हैं, इसमें एक पूल और गोल्फ एरिया भी है। इस विला को खरीदते ही अर्जुन कपूर अपने मलाइका अरोरा के पड़ोसी बन गए हैं। मलाइका ने भी इसी बिल्डिंग में अपना घर लिया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। उन्होंने भी कुछ दिनों पहले ही अपना नया घर खरीदा था। मलाइका अरोरा के साथ-साथ अर्जुन कपूर अब सोनाक्षी सिन्हा के भी पड़ोसी हो गए हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि उन्हें मलाइका की पूर्व जिंदगी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
RECENT NEWS
सोमनाथ अमृत महोत्सव भारत की आस्था, पुनर्जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : पीएम...
गिर सोमनाथ, 11 मई 2026 । Somnath Amrit Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ सहित...
1 जुलाई से शुरू होगा वीबी–जी राम जी योजना का क्रियान्वन, मिलेगी 125 दिन...
नई दिल्ली, 11 मई 2026 । Implementation of VB-G Ram Ji Scheme: केंद्र सरकार ने सोमवार को विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन...
’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना...
रायपुर, 11 मई 2026: CM Sai Visited Hatkeshwar Mahadev: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर...
सोमनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच पहली बार कुंभाभिषेक संपन्न
गिर सोमनाथ, 11 मई 2026 । 75 Years of Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे...
सोमनाथ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
सोमनाथ, 11 मई (आईएएनएस)। pm modi in somnath : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में...













