कोरोना वायरस महामारी के चलते जो शूटिंग का सिलसला रुक सा गया था वो अब फिर से चल पड़ा है। जी हां मुंबई में बहुत जल्द फिर से शूटिंग शुरू होने वाली है। जहां कुछ रियलिटी शोज की शूटिंग मुंबई में शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में अब अक्षय कुमार और आनंद एल राय भी बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग जून के आखिर में शुरू करेंगे। जहां अब इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की एंट्री हो चुकी है। इस खबर की घोषणा खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया के जरिए की है। जी हां, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा जब आप खुश होते हैं तो वो दिखाई पड़ता है और हां हम बहुत खुश हैं। अब रक्षाबंधन फिल्म में हमारे साथ भूमि पेडनेकर भी होंगीं। आपको बता दें, इसके पहले भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट: एक प्रेम कथा में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें, भूमि पेडनेकर ने भी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रामसेतु की तैयारी में भी व्यस्त हैं। जहां इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए एक्टर पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। लेकिन सेट पर शूटिंग के दौरन उनके साथ कई लोगों को कोरोना हो गया और शूटिंग को रद्द करना पड़ा था। लेकिन अब लगता है अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग को भी शुरू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार बहुत जल्द इन नई फिल्मों पर काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
RECENT NEWS
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों...
रायपुर, 20 अप्रैल 2026: Krishi Mantri Netam did Mitti Beej Pooja: कृषि विकास एवं किसान कल्याण कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज अक्ती तिहार...
राजस्थान की रिफाइनरी में आग के चलते स्थगित हुआ पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026। Fire in Rajasthan refinery: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन...
सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026। CBI Arrested 2 Reliance Communications Officers: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल डी. अंबानी के नियंत्रण वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस...
भारत-कोरिया के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम के एकीकरण पर समझौता, लोकल क्यूआर कोड से...
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026। Big Agreement between India and Korea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया...
श्री अग्रोहा पैलेस’ : 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में...
रायपुर, 20 अप्रैल 2026: Shri Agroha Palace Innaugrated: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में प्रस्तावित ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का विधिवत भूमिपूजन...
















