नई दिल्ली
भारत में पिछले एक हफ्ते से कोरोना वायरस संक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार (13 अप्रैल) को भी पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं और 879 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 97,168 लोग रिकवरी होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। भारत में कुल पॉजिटिल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं कोरोना महामारी से अब तक 1,71,058 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 12,64,698 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,22,53,697 है। देश में अब तक 10,85,33,085 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई है। कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में भारत ब्राजील को छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।