भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बृजमोहन अग्रवाल ने कहा चुनाव का बिगुल बज चुका है दिन-रात संघर्ष के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें

रायपुर,

आज भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक एकात्म परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी की उपस्थिति में संपन्न हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाला वर्ष चुनावी वर्ष है कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब कार्यकर्ताओं को दिन-रात संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि असली चुनावी रणनीति संगठन के अंतिम घटक शक्ति केंद्र व बूथ पर रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रोंत की तर्ज पर अब हमें उन के गठन के लिए परिणाम मूलक कार्य करने होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी ने बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व के कार्यों की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा सतत प्रवाह का नाम ही संगठन है पर उस प्रवाह की समीक्षा जरूरी है। जिला कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष अमरजीत चावला ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी, यूजर चार्ज बढ़ाने, शहर में बढ़ते नशे के कारोबार व अपराध व कोविड-19 में हुए किराया घोटाले से होने वाले जनता की तकलीफों को लेकर प्रस्ताव पेश किया। वह जनता के हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प पारित किया। बैठक को भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Image 2022 03 28 at 5.37.41 PM

मंच संचालन महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर व आभार प्रदर्शन सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र जैन ने किया।
बैठक में सच्चिदानंद उपासने,सुभाष तिवारी,जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, सूर्यकांत राठौर, मिर्जा इरशाद बेग, अशोक पांडेय, अवधेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल , योगी अग्रवाल, अग्रवाल,बजरंग खंडेलवाल,सत्यम दूबा, ललित ,आशु चंद्रवंशी, श्यामा चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा, चंद्रेश शाह,जिला मंत्री मुरली शर्मा, हरीश ठाकुर, राजीव मिश्रा, खेम सेन, अकबर अली, मृत्युंजय दुबे, राजियत धु्रव, राजेश पांडेय, रोहित साहू, सावित्री जगत, ज्ञानचंद चैधरी, मीडिया प्रभारी राहुल राय, मंडल अध्यक्ष सालिक ठाकुर, महेश शर्मा, संजय सिंह, मुकेश पंजवानी, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, जितेंद्र धुरंधर, जसपाल सिंग रंधावा, गज्जू साहू, अर्चना शुक्ला,दलविंदर बेदी, गजानंद साहू उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here