माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं अब खबरें हैं कि माधुरी एक बार निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आएंगी। दोनों ने साथ में फिल्म ‘देवदास’ में काम किया था, जो कि सुपरहिट हुई थी। खबरों के अनुसार माधुरी को भंसाली अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ का हिस्सा बनाना चाहते हैं। अगर बात बन गई तो माधुरी इस वेब सीरीज में अपने डांस का तड़का लगाती नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने ‘हीरा मंडी’ के लिए सभी कलाकार फाइनल कर लिए हैं। उन्होंने माधुरी दीक्षित से भी संपर्क किया है। वह चाहते हैं कि माधुरी उनकी इस सीरीज में एक खास भूमिका निभाएं। अगर बात बन गई तो माधुरी उनकी वेब सीरीज में मुजरा करती दिख सकती हैं। भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में भी माधुरी ने मुजरा किया था। फिल्म का गाना ‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला..’ काफी पसंद किया गया था। खबरों की माने तो भंसाली का आइडिया और गाना माधुरी को पसंद आया है। भंसाली को लगता है कि डांस में माधुरी जैसा ग्रेस कोई नहीं ला सकता। से लेकर दोनों की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। यह आठ से दस दिनों का शेड्यूल होगा। इसके लिए माधुरी को अच्छी-खासी रकम भी आॅफर की गई है। माधुरी तो वैसे ही डांस की बेहद शौकीन हैं। ऐसे में उन्होंने भी भंसाली का आॅफर स्वीकार करने में देर नहीं लगाई है। ‘हीरा मंडी’ भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह इसे बड़े पैमाने पर बना रहे हैं। बड़े बजट की इस पीरियड ड्रामा वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी का नाम पहले ही फाइनल कर दिया गया था। इसमें निमरत कौर, सयानी गुप्ता और मनीषा कोईराला भी नजर आएंगी। बता दें कि ‘हीरा मंडी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘हीरा मंडी’ का निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं, जिन्होंने भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ के निर्देशन की कमान संभाली थी। ‘हीरा मंडी’ की कहानी पाकिस्तान के लाहौर शहर के एक रेड लाइट इलाके में महिलाओं की स्थिति पर आधारित है।
RECENT NEWS
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक...
रायपुर: 14 अक्टूबर: Shivrinarayan ko Vikas ki Big Saugat: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय...
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय...
रायपुर, 14 अक्टूबर: Mukhyamantri ne ki Uchstariy Samiksha: स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम नागरिकों के जीवन और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय...
रेल कर्मचारियों को दशहरा से पहले मिलेगा 78 दिन का बोनस (पीएलबी) को मंजूरी...
रायपुर 14 अक्टूबर । rail karmchariyon : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर...
डोंगरगढ़ स्टेशन सहित रेलवे परिसरों में पेयजल की गुणवत्ता पर रेलवे की सख्ती, 280...
बिलासपुर, 14 अक्टूबर । dongargarh station : नवरात्रि मेले में यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व...
ज्वेलरी ठगी में महिला गिरफ्तार; नगर निगमकर्मी बनकर ज्वेलर को लगाया 1.88 करोड़ का...
रायपुर, 14 अक्टूबर । jewellery thagi : रायपुर में नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत होने का झांसा देकर दो महिलाओं द्वारा सदर...















