सीरियल बैरिस्टर बाबू की कहानी में जल्द ही बदलाव आने वाला है। सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ की कहानी का ट्रैक बदलने के लिए मेकर्स शो में लंबा लीप लाने वाले हैं। इन दिनों सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ में प्रविष्ट मिश्रा औरा भटनागर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ में औरा भटनागर बोंदिता और प्रविष्ट मिश्रा अनिरुद्ध का किरदार निभाते हैं। जल्द ही औरा भटनागर की जगह नई बोंदिता शो में एंट्री मारेगी। इसी बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ की नई बोंदिता को खोज लिया है। खबरों की मानें तो सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ में कनिका मान बोंदिता का किरदार निभाने वाली हैं। कनिका मान इससे पहले सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा में नजर आ चुकी हैं। सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा में कनिका मान ने अपनी एक नई पहचान बनाई थी। टाइम्स आॅफ इंडिया की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कनिका मान के नाम को सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ के मेकर्स ने फाइनल कर लिया है। जल्द ही कनिका मान बड़ी बोंदिता का किरदार निभाएंगीं। सूत्रों की मानें तो कनिका मान ने तो सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ की शूटिंग का भी आगाज कर दिया है। सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ की बोंदिता के लिए मेकर्स ने कई अदाकाराओं के आॅडिशन लिए थे। जिनमें कनिका मान को फाइनल कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुझसे है राबता की रीम शेख भी बोंदिता बनने की रेस में शामिल थीं। इसके अलावा टीवी अदाकारा अशनूर कौर को भी सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ के मेकर्स ने अप्रोच किया था।
RECENT NEWS
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन (एएएस) : विकास, स्वरूप और आधुनिक समाज में बढ़ती भूमिका
शिक्षा-रोज़गार by कुलदीप शुक्ला । electronic media production : इलेक्ट्रानिक मीडिया का उपयोग आधुनिक दुनिया में बढ़ता जा रहा है और यह संचार का...
रायपुर में ओमेगा मेडिसिन अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल, कैंसर उपचार...
रायपुर, 11 अक्टूबर: Omega Medicine Aspatal: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से मध्य भारत के एक बड़े मेडिकल हब...
सीकर: जीणमाता शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि का आगाज, मां शैलपुत्री के रूप में दिए...
सीकर, 11 अक्टूबर: Jeenmata Shaktipeeth Shardiya Navratri: राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीणमाताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम शुरू हो गई है।...
IND vs WI 3rd T20: इंदौर में अभिषेक का तूफान, वेस्टइंडीज की 14 रन...
इंदौर, 11 अक्टूबर। IND vs WI 3rd T20: भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हुआ राजपूत परिवार का जीवन
रायपुर, 11 अक्टूबर: Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक...















