बीजेपी नेता संजय बेड़िया गिरगांवकर ने 35 वर्षों बाद छोड़ा भाजपा

मुम्बई / संजय शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय बेड़िया ने भाजपा से दिया त्याग पत्र संजय बेड़िया मुम्बई में लगातार 35 वर्षो तक भाजपा के लिए कार्य करते रहे। भाजपा नेताओं की हिटलरशाही का इल्जाम लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने भाजपा का झंडा लपेटकर पूरे सम्मान के साथ कोरियर के द्वारा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजने की बात कही।
भाजपा लीडर संजय बेड़िया का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है, इसलिए बड़े दुखी मन के साथ उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ रही है। दुख इसी बात का है कि आप ऊपर के नेताओं को सेफ करते हैं जबकि कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखते। 35 वर्षो तक मैं भाजपा से जुड़ा रहा लेकिन अब मेरा इस पार्टी से कोई वास्ता नहीं है।
संजय बेड़िया ने आगे बताया कि मैंने 1985 से लेकर आज तक भाजपा के लिए काम किया। नेताओं मंगलप्रभात लोढा, आशीष शेलार और देवेंद्र फडणवीस के इतने खराब रवैये के कारण मैंने रिजाइन कर दिया है और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को पत्र भेज दिया है। इतने वर्षों इस पार्टी से जुड़कर काम किया है, आज छोड़ा है तो दुख भी हुआ है। हजारों दोस्त हमारे साथ हमेशा बने रहेंगे। संघ परिवार से मैंने रिक्वेस्ट की है कि आप जब जब मुझे बुलाएंगे मैं हाजिर रहूंगा।  मैंने आज रिजाइन कर भाजपा के झंडे को लपेटकर रख दिया है और इसे जेपी नड्डा जी को कोरियर कर दूंगा।
संजय बेड़िया ने बताया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और महापुरुषों का भी अपमान हो रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर जी को भी कुछ न कुछ बोला जा रहा है, शिवाजी महाराज के बारे में भी बोला जा रहा है, इन सब बातों की वजह से मेरा मन काफी दुखी है। भारतीय जनता पार्टी की आईडियालॉजी में यह सब नहीं था, भाजपा की विचारधारा यह रही है कि सभी महापुरुषों को एक सम्मान मिले। कुछ महापुरुषों की जो बेअदबी हुई है, उनके खिलाफ चंद्रकांत दादा पाटिल और मंगलप्रभात लोढा द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे लोगो के विरुद्ध एक्शन लेना जरूरी था क्योंकि फिर कार्यकर्ताओं में यह मैसेज जाता कि जिसने भी गलती की उन्हें सजा मिली। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इन तमाम बातों की वजह से मैंने 35 सालों का साथ छोड़ा।
संजय बेड़िया ने बताया कि हालांकि वह राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े रहेंगे और बहुत जल्द अपनी नई गतिविधियों के संदर्भ में विस्तार से बताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here