जशपुर नरेश, BJP के नेता युद्दवीर सिंह जूदेव का प्रातः 4 बजे उनका आकस्मिक निधन

रायपुर,

छत्तीसगढ़ BJP के फायर ब्रांड नेता और स्व. दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे युद्धवीर सिंह का महज 37 साल की उम्र में सोमवार तड़के करीब 4 बजे निधन हो गया। चंद्रपुर से दो बार विधायक रहे युद्दवीर सिंह जूदेव । वे काफी लंबे समय से बीमार थे और कुछ दिन पहले उन्हें ईलाज के लिए बैंगलोर ले जाया गया था। रविवार अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी लेकिन शाम तक हालत में हल्का सुधार आने के बाद माना जा रहा था कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन सोमवार  सुबह फिर से उनकी तबियत बिगड़ने लगी और प्रातः 4 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया ।

वह पिछले कई दिनों से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पहले दिल्ली और फिर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन इससे पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा, पर तमाम कोशिशों के बावजूद जान नहीं बचा सके।

युद्धवीर चंद्रपुर से दो बार विधायक रहे । 2008 में वह पहली बार चंद्रपुर से विधायक निर्वाचित हुए थे फिर 2013 में दोबारा चंद्रपुर से विधायक निर्वाचित हुए। युद्धवीर स्व दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र थे।

युद्धवीर सिंह के निधन पर सीएम भूपेश बघेल,विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव,पूर्व सीएम रमन सिंह,और बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदेव साय ,बृजमोहन अग्रवाल,बीजेपी के लोगों ने शोक प्रगट  किया |

सीएम भूपेश बघेल ने शोक प्रगट किया – चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

टी एस सिंहदेव ने शोक प्रगट किया चंद्रपुर के पूर्व विधायक व स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के युवावस्था में आकस्मिक निधन समाचार से निःशब्द हूँ। इस व्यथित मन से ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व दुःख की घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने शोक प्रगट किया भाजपा नेता व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, मन बेहद विचलित व दुःखी है। वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के पुत्र थे।युवा अवस्था में उनका चले जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

चरण दास महंत ने शोक प्रगट किया युवा पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव जी का असमायिक निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति: शांति: शांति:

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here