बिग बॉस 15 ओटीटी की शुरूआत रविवार से हो गई है। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी के होस्ट हैं और रविवार को कई सेलेब्स के साथ शमिता शेट्टी भी शो में पहुंचीं। शमिता के शो में आने से फैंस काफी शॉक्ड हुए क्योंकि राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार काफी मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। अपनी एंट्री के दौरान शमिता ने करण जौहर को शो में आने की वजह बताई। शमिता जो बिग बॉस 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं उन्होंने अपने इंट्रोडक्शन में कहा, मैं बहुत खुश हूं कि 10 साल बाद मैं फिर बिग बॉस के घर आई हूं। मैं तबसे काफी बदल गई हूं। शमिता ने कहा, ह्यसच बताऊं तो मुझे बहुत पहले आॅफर आया था और मैंने हां कह दिया था। हालांकि इस बीच हाल ही में बहुत कुछ हुआ तो मुझे लगा कि अभी नहीं जाना चाहिए, लेकिन फिर मेरे मन में आया कि मैंने कमिट किया है तो एक बार मैंने कमिटमेंट करदी तो मैं किसी और की नहीं सुनती। वहीं स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक शमिता ने झूठ कहा है और उन्हें शो लास्ट मिनट में आॅफर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमिता को बतौर कंटेस्टेंट शो आॅफर नहीं हुआ था। उन्हें सिर्फ 4 दिन के लिए ही शो आॅफर हुआ था और वो भी आॅन एयर होने वाली डेट से एक दिन पहले। बता दें कि इस बार के सीजन में ये ट्विस्ट है कि हर मेल कंटेस्टेंट का फीमेल कंटेस्टेंट के साथ कनेक्शन होगा। शमिता शेट्टी जब शो में आई थीं तब उन्होंने राकेश बापट और करण नाथ को अपने कनेक्शन के लिए चुना। इसके बाद राकेश और करण के बीच भेल बनाने का कॉम्पटीशन रखा गया। जिसकी भी भेल शमिता को पसंद आएगी वह उसे ही अपना कनेक्शन बनाएंगी। शमिता को राकेश की भेल पसंद आती है और इसके बाद राकेश और शमिता का कनेक्शन बन जाता है। अब देखते हैं कि शमिता बिग बॉस के घर में क्या धमाल करेंगी।
RECENT NEWS
आज 6 नवंबर को मनाई जाएगी धनतेरस, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त,पूजा विधि और...
अध्यात्म, 5 नवंबर। Dhanteras Pooja Shubh Muhurat 2026: दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की...
दीपावली-छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रायपुर रेल मंडल में...
रायपुर, 05 नवम्बर: Raipur Rail Mandal preprations for Festival: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान...
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा दीया ,बाती मिष्ठान वितरण किया गया
रायपुर: 05.नवंबर । maa kamakhya : माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा दीपावली त्यौहार के पावन अवसर पर डगनिया बस्ती में रहने वाले लोगों को...
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
रायपुर, 4 नवंबर: High Level Meeting under Vikas Sheel: छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण (फिल्म शूटिंग) को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के बहुमुखी विकास को...
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
रायपुर, 04 नवंबर: Van Vibhag ko Pratham Puraskar: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में वन एवं...















