बिग बॉस 15 ओटीटी की शुरूआत रविवार से हो गई है। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी के होस्ट हैं और रविवार को कई सेलेब्स के साथ शमिता शेट्टी भी शो में पहुंचीं। शमिता के शो में आने से फैंस काफी शॉक्ड हुए क्योंकि राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार काफी मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। अपनी एंट्री के दौरान शमिता ने करण जौहर को शो में आने की वजह बताई। शमिता जो बिग बॉस 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं उन्होंने अपने इंट्रोडक्शन में कहा, मैं बहुत खुश हूं कि 10 साल बाद मैं फिर बिग बॉस के घर आई हूं। मैं तबसे काफी बदल गई हूं। शमिता ने कहा, ह्यसच बताऊं तो मुझे बहुत पहले आॅफर आया था और मैंने हां कह दिया था। हालांकि इस बीच हाल ही में बहुत कुछ हुआ तो मुझे लगा कि अभी नहीं जाना चाहिए, लेकिन फिर मेरे मन में आया कि मैंने कमिट किया है तो एक बार मैंने कमिटमेंट करदी तो मैं किसी और की नहीं सुनती। वहीं स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक शमिता ने झूठ कहा है और उन्हें शो लास्ट मिनट में आॅफर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमिता को बतौर कंटेस्टेंट शो आॅफर नहीं हुआ था। उन्हें सिर्फ 4 दिन के लिए ही शो आॅफर हुआ था और वो भी आॅन एयर होने वाली डेट से एक दिन पहले। बता दें कि इस बार के सीजन में ये ट्विस्ट है कि हर मेल कंटेस्टेंट का फीमेल कंटेस्टेंट के साथ कनेक्शन होगा। शमिता शेट्टी जब शो में आई थीं तब उन्होंने राकेश बापट और करण नाथ को अपने कनेक्शन के लिए चुना। इसके बाद राकेश और करण के बीच भेल बनाने का कॉम्पटीशन रखा गया। जिसकी भी भेल शमिता को पसंद आएगी वह उसे ही अपना कनेक्शन बनाएंगी। शमिता को राकेश की भेल पसंद आती है और इसके बाद राकेश और शमिता का कनेक्शन बन जाता है। अब देखते हैं कि शमिता बिग बॉस के घर में क्या धमाल करेंगी।
RECENT NEWS
प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति सुचारु:कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू
रायपुर, 17 मार्च 2026: Food Secretary said on LPG Cylinders: खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी...
ट्रिपलआईटी -नया रायपुर में 21वीं ‘युवा वैज्ञानिक कांग्रेस’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया...
नया रायपुर: CYSC 2026 IIIT Naya Raipur: अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर (IIIT-NR) में आयोजित 21वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (सीवाईएससी–2026) का शुभारंभ...
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री साय
रायपुर || 17 मार्च 2026: CM Sai at Vidhansabha Office:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम...
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय...
रायपुर: CM Sai Inaugrated Health Camp: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।...
अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला,...
रायपुर: Big Cancer Operation Sucssefully Done at JNM: पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति...
















