पोर्न फिल्म कंटेंट बनाने और उसे ऐप पर अपलोड करने के मामले में मुख्य आरोपी राज कुंद्रा को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुश्किल की इस घड़ी में राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड का सपोर्ट भी नहीं मिल रहा है। यहां तक कि राखी सावंत, सोना मोहपात्रा जैसे लोगों को छोड़ दें तो बॉलीवुड से कोई भी बड़ा शख्स शिल्पा शेट्टी के बचाव में आगे नहीं आया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी पिछले 30 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वो लोगों के सुख-दुख में अक्सर उनका साथ देती नजर आई हैं। शिल्पा के एक करीबी सोर्स के मुताबिक, उनके करीबी दोस्त कहलाने वालों में से कोई भी उन्हें मेंटल सपोर्ट तक के लिए आगे नहीं आया है। शिल्पा शेट्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर गौर करें तो पता चलता है कि बॉलीवुड में उनकी कई लोगों से अच्छी दोस्ती रही है। लेकिन इनमें से किसी ने भी मुश्किल वक्त में फोन करके हाल जानना तो दूर उनके बच्चों के बारे में कोई चिंता नहीं जताई। वैसे, फिल्म इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी के दोस्तों की बात करें तो इनमें सलमान खान के अलावा सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर, अनुराग बसु और सुनील शेट्टी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने राहत देने से मना कर दिया है। राज कुंद्रा और रयान थोर्प की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। मंगलवार को ही राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पोर्न कंटेंट मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें हॉटशॉट नाम के ऐप पर अपलोड करने के साथ ही कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं। राज कुंद्रा को कोर्ट ने फिलहाल 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में कुंद्रा के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाने में लगी हुई है।
RECENT NEWS
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत...
लंदन, 13 जुलाई 2026। Lords Womens Test Match: भारत की बेटियों ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन...
वित्त मंत्री चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को दी...
रायपुर, 14 जुलाई 2026: 56th International Physics Olympiad: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में स्वर्ण...
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज
रायपुर, 14 जुलाई 2026: Population Stabilization Camp at Jashpur: जशपुर जिले में स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से...
महामहिम राज्यपाल रमन डेका के गोद ग्राम टेमरी में बदहाली, सड़क-नाली को तरस रहे...
बेमेतरा 13 जुलाई । mahamahim rajyapal raman deka : बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाला ग्राम टेमरी, जिसे स्वयं प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमन...
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री...
रायपुर, 12 जुलाई 2026: CM Sai attended Shrimad Bhagwat Katha: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम...















