फिरोजाबाद में भीषण हादसा: एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, 06 लोगों की मौत, 22 घायल

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस नीचे जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में 14 महीने का बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, लुधियाना से स्लीपर बस रायबरेली जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बुधवार तड़के चार बजे नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस डीसीएम से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख 

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here