प्रियंका चोपड़ा एक डॉग लवर हैं और अपने डॉग्स के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए देखी जाती हैं। वे जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और उनके घर में 3 डॉग हैं, जिनके नाम से एक्ट्रेस ने अलग-अलग इंस्टाग्राम पेज भी बनाए हैं। वे अपने डॉग्स की तस्वीरों व अपडेट्स को इन पेजेज पर शेयर करती हैं। इन दिनों अभिनेत्री यूएस में मौजूद हैं और अपने डॉग्स के साथ टाइम स्पेंड करने का उन्हें अच्छा मौका मिला है। प्रियंका चोपड़ा की अपने तीनों डॉग के साथ एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें उनके तीनों डॉग देखे जा सकते हैं। प्रियंका तस्वीर में काफी खुश दिख रही हैं और तीनों डॉग के साथ उनकी बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। बता दें, प्रियंका और निक के तीन डॉग हैं, जिनके नाम- जीनो, पांडा और डायना है। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने तीनों डॉग से प्यार कर रही हैं। प्रियंका ने ब्लू स्वेटशर्ट के साथ शॉर्ट्स डाले हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, सबसे अच्छा वाला प्यार'। इस के साथ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
RECENT NEWS
प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति सुचारु:कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू
रायपुर, 17 मार्च 2026: Food Secretary said on LPG Cylinders: खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी...
ट्रिपलआईटी -नया रायपुर में 21वीं ‘युवा वैज्ञानिक कांग्रेस’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया...
नया रायपुर: CYSC 2026 IIIT Naya Raipur: अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर (IIIT-NR) में आयोजित 21वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (सीवाईएससी–2026) का शुभारंभ...
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री साय
रायपुर || 17 मार्च 2026: CM Sai at Vidhansabha Office:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम...
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय...
रायपुर: CM Sai Inaugrated Health Camp: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।...
अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला,...
रायपुर: Big Cancer Operation Sucssefully Done at JNM: पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति...
















