टीवी अभिनेत्री माहिका शर्मा का नाम उन कलाकारों में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर बेबाक राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। हालांकि कई बार वो अपनी बातों के चलते विवादों में भी फंस जाती हैं। हाल ही में अतंरराष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स डे पर उस समय की बात की जब लोग उनके बारे में गलत धारणा बनाने लगे थे। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी एडल्ट स्टार डैनी डी से दोस्ती की बात सामने आ जाने के बाद से उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। बता दें कि डैनी डी एक मशहूर पोर्न अभिनेता हैं। माहिका ने कहा कि, 'ये मेरे लिए एक मुश्किल समय था। लोगों को लगने लगा था कि मैं डैनी की दोस्त हूं तो मैं भी एक सेक्स वर्कर ही हूं। वो बिना सच का पता लगाए मुझे छोटा दिखाने लगे और मेरा शोषण करने लगे। समाज के लिए एक लड़की को गलत बताना बहुत आसान होता है। मेरे जीवन में जो भी कुछ हो रहा है, मैं उससे खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करती हूं। मैं उस दर्द और भावना को समझने की कोशिश करती हूं कि एक सेक्स वर्कर की जिंदगी कितनी कठिनाईयों से गुजरती होगी। ‘रामायण’, ‘एफआईआर’ और ‘तू मेरे अगल बगल है’ जैसे शो में काम कर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री ने आगे कहा कि, मैंने फैसला किया कि मैं इस बारे में जागरुकता फैलाउंगी और उनके भले के लिए काम करुंगी। उन्होंने कहा कि, 'इससे उन्हें ये जॉब छोड़ने और शिक्षित होने में मदद मिलेगी। इस खास दिन को ऐसे ही लोगों के सम्मान के लिए बनाया गया है। इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि हमारे समाज में सेक्स वर्कर्स को अच्छी नजरों से नहीं देखते हैं और उन्हें कई बार अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो कई बार सिस्टम में भी उन्हें लेकर सुनवाई नहीं होती है।आम जिंदगी में ऐसी बहुत सी खबरें देखने और सुनने को मिल जाती हैं। वहीं हिंदी सिनेमा में भी इन्हें लेकर कई कहानियां बनाई जा चुकीं हैं जहां उनके दर्द को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। माहिका ने कहा कि, कई बार लोग उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं और उन्हें कई बार हिंसा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि हम समाज में जागरुकता लाएं कि उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए। मेरी इच्छा है कि वेश्यावृत्ति हमेशा के लिए खत्म हो जाए। हम सबको उनकी मदद करनी चाहिए कि वो इससे बाहर निकल सकें। माहिका ने ये भी कहा कि, अब जहां हमारे देश में पोर्न बैन हो चुका है तो वहीं अभी भी बहुत सी ऐसी एडल्ट फिल्में बनती हैं जिसमें लोकल आर्टिस्ट काम करते नजर आ जाते हैं। ये बहुत दुख की बात है। हमें इसके लिए कुछ करना चाहिए। इससे पहले माहिका ने मेंस्ट्रुएल हाईजीन डे पर भी अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा कि, लोग इसके बारे में बात तक नहीं करते हैं, लेकिन असल में ये एक आशीर्वाद है। ये हर लड़की को होता है। मेरी मां ने मुझे इस पर गर्व करना सिखाया। उन्होंने मुझसे कहा कि इन खास दिनों मे मुझे अपने शरीर का खास ख्याल रखना चाहिए। बता दें कि पिछले साल माहिका शर्मा भारत में लॉकडाउन के वक्त लंदन में फंस गई थीं और उन्हें खाने पीने की समस्या का भी सामना करना पड़ा था।
RECENT NEWS
प्रधानमंत्री ने देश और युवाओं के नाम इंस्टाग्राम में एक और सन्देश पोस्ट किया
नई दिल्लीः 24 जुलाई 2026: PM Modi posted new Video on Insta: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देर रात देश में चल...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का...
रायपुर, 24 जुलाई 2026: CM Sai met Sadhguru Sri Madhusudan Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा...
पेपर लीक मामला : सख्त सजा दिलाने वाले विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी,...
नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026। Big Strict Rules Against Paper Leak: नीट पेपर लीक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक...
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
रायपुर, 24 जुलाई 2026: Office bearers of universities met Governor: राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों...
मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
रायपुर, 24 जुलाई 2026: Special Assistance Scheme 2026-27: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में राज्यों...
















