पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का निधन

 

बिलासपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष  बेलतरा विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक रहे बद्रीधर दीवान का आज देर शाम बिलासपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बिलासपुर के तोरवा चौक स्थित प्रथय अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि व्यक्त की है।
विस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में डा महंत ने कहा कि-श्री दीवान मृदुभाषी,मिलनसार,कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे।अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होने सदैव मूल्यों की राजनीति की एवं इसके माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में अपना विशेष मुकाम हासिल किया है।उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। डा महंत ने श्री बद्रीलाल दीवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दीवान मृदुभाषी एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री  बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here