बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव की शादी को 18 साल हो चुके हैं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर राजपाल ने सोशल मीडिया पर शादी की अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने पत्नी राधा को शादी की सालगिरह की बधाई भी दी है। राजपाल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 18वीं मैरिज एनिवर्सरी की शुभकामनाएं राधा। अब तक तुमने आॅफिशियली अपनी आधी जिंदगी मेरे साथ बिताई है। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। बता दें कि राजपाल और राधा ने 10 जून, 2003 को शादी की थी। वैसे, राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। राजपाल से उनकी पत्नी राधा उम्र में भले ही 9 साल छोटी हैं, लेकिन कद में वो उनसे लंबी हैं। राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों को लगता है कि वो (राधा) मुझसे काफी लंबी है। लेकिन असलियत यह है कि वो मुझसे सिर्फ एक इंच लंबी (यानी 5.3 फीट) है। बता दें कि राजपाल यादव की हाइट 5 फीट 2 इंच है। राजपाल के मुताबिक, 2002 में वो फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी आॅफ स्पाय’ की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे। वहीं एक कॉमन फ्रेंड प्रवीण डबास ने राधा से उनकी मुलाकात कराई थी। दोनों कनाडा के कैलगरी शहर में कॉफी शॉप पर मिले थे। इस मीटिंग में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की बातें एक-दूसरे से शेयर की थीं। इसके बाद राजपाल ने राधा के साथ वहां साथ में 10 दिन गुजारे और इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। 10 दिन पूरे होने के बाद राजपाल वापस इंडिया आ गए। इंडिया आने के बाद भी दोनों की दोस्ती टूटी नहीं और फोन पर एक-दूसरे से जुड़े रहे। तकरीबन 10 महीने बाद राधा ने इंडिया में शिफ्ट होने का फैसला लिया। इंडिया शिफ्ट होने के बाद 10 जून, 2003 को दोनों ने शादी कर ली। राजपाल की शादी में बॉलीवुड से आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे पहुंचीं थीं। राजपाल यादव और राधा 2 बेटियों के पेरेंट्स हैं। वहीं, राजपाल की एक बेटी उनकी पहली पत्नी करुणा से भी है, जिसका नाम ज्योति है। ज्योति के जन्म के वक्त ही उनकी मां की मौत हो गई थी। 19 नवंबर, 2017 को राजपाल ने अपनी बड़ी बेटी ज्योति की शादी पैतृक गांव कुंडरा में एक बैंकर से की है। राजपाल अक्सर अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। बता दें कि राजपाल ने 1992-94 में भारतेन्दु नाट्य अकादमी से 2 साल तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। बाद में वो कुछ टाइम दिल्ली के नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा में भी रहे। एक्टिंग सीखने के बाद राजपाल मुंबई आ गए। यहां उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और लंबे टाइम के बाद टीवी सीरियल ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ (1989-90) में काम करने का मौका मिला। यही वो शो था, जिससे उन्होंने पहचान बनाई। राजपाल यादव ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। इनमें मस्त, शूल, जंगल, प्यार तूने क्या किया, कंपनी, रोड, हंगामा, कल हो न हो, गर्व, टार्जन, वास्तुशास्त्र, मैंने प्यार क्यूं किया, मालामाल वीकली, फिर हेराफेरी, भागमभाग, पार्टनर, भूलभुलैया, दे दनादन, खट्टा-मीठा, कृष 3 और जुडवा 2 प्रमुख हैं।
RECENT NEWS
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन (एएएस) : विकास, स्वरूप और आधुनिक समाज में बढ़ती भूमिका
शिक्षा-रोज़गार by कुलदीप शुक्ला । electronic media production : इलेक्ट्रानिक मीडिया का उपयोग आधुनिक दुनिया में बढ़ता जा रहा है और यह संचार का...
रायपुर में ओमेगा मेडिसिन अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल, कैंसर उपचार...
रायपुर, 11 अक्टूबर: Omega Medicine Aspatal: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से मध्य भारत के एक बड़े मेडिकल हब...
सीकर: जीणमाता शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि का आगाज, मां शैलपुत्री के रूप में दिए...
सीकर, 11 अक्टूबर: Jeenmata Shaktipeeth Shardiya Navratri: राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीणमाताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम शुरू हो गई है।...
IND vs WI 3rd T20: इंदौर में अभिषेक का तूफान, वेस्टइंडीज की 14 रन...
इंदौर, 11 अक्टूबर। IND vs WI 3rd T20: भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हुआ राजपूत परिवार का जीवन
रायपुर, 11 अक्टूबर: Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक...
















