रायपुर l इस भीषण गर्मी में पक्षियों हेतु दाना पानी रखने हेतु प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा नि:शुल्क सकोरा ( मिट्टी के पात्र) का वितरण कार्य राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है lइस क्रम में आज रायपुर नगर निगम मुख्यालय (व्हाईट हाऊस) के सामने स्थित निगम गार्डन में आने जानेवाले नागरिकों को सकोरे वितरित किये गये तथा उनसे चिड़ियों हेतु अपने घर या कार्यालयों की छत/आंगन/बालकनी में दाना व पानी का प्रबंध करने का अनुरोध किया गया l आज इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, छत्रसिंह बच्छावत, डॉ श्रीमती कमल वर्मा, गोपा शर्मा, उर्मिला देवी, विवेक कुमार मिश्रा, धनेश्वरी साहू, ज्योति शुक्ला, श्रीमती आशीष शुक्ला, मानसी शर्मा, श्रीमती शिवानी मैत्रा,शोभा शर्मा,मिनेश कुमार साहू, लोकनाथ साहू “ललकार “, नूपुर कुमार साहू, हेमलाल पटेल, राजू छत्तीसगढ़िया, डॉ इंद्रदेव यदु,हरिशंकर सोनी सहित राजधानी के प्रबुद्धजन बडी संख्या में उपस्थित रहे l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि मंच द्वारा प्रदेश भर में पूरे ग्रीष्म ऋतु के दौरान सकोरा वितरण का कार्य जारी रखा जायेगा l उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की भूमिका महत्वपूर्ण है l इनकी कम होती संख्या मानव जीवन को भी प्रभावित करेगी l पक्षियों को बचाने के संकल्प के साथ विगत अनेक वर्षों से वक्ता मंच की यह मुहिम जारी है l पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रत्येक व्यक्ति को पक्षियों के लिये दाना- पानी की व्यवस्था करनी चाहिये lकुछ वर्षों पूर्व तक हम घरों के आसपास आसानी से चिड़ियों की चहचहाहट सुन सकते थे l लेकिन यदि आज हमारे आसपास इन चिड़ियों की आवाज सुनाई नही दे रही है तो यह खतरनाक और असुरक्षित पर्यावरण के संकेत है l वक्ता मंच द्वारा समस्त प्रदेशवासियों से इस अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है l
RECENT NEWS
ट्रंप प्रशासन में बदलाव: पाम बॉन्डी की विदाई, टॉड ब्लैंच संभालेंगे कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। trump prashaasan : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की सराहना करते हुए उन्हें एक महान...
गर्मियों के साथ बदलेगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, दो माह अर्पित किया जाएगा शिव...
उज्जैन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। garmiyon baba mahakal : उज्जैन को बाबा महाकाल की नगरी कहा जाता है, जहां दर्शन मात्र से ही अकाल मृत्यु...
एसईसीएल ने रचा इतिहास: उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि
बिलासपुर 2 अप्रैल; हिन्द मित्र । secl creates history : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल...
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय
रायपुर: CM Sai Visited Narmada Kund Ram Janki Mandir: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के स्टेशन...
सैनिक स्कूल में नौकरी का अवसर, म्यूजिक टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10...
लखनऊ, 2 अप्रैल । Recruitment at Sainik School: सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया...
















