निकाय चुनाव में करारी हार से बौखलाई बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप – कृषिमंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होते ही राज्य में सियासत तेज हो गई है। भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं में लगातार जुबानी जंग छिड़ी हुई है। वही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा ने वार करते हुए कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनाव में जमकर धनबल और बाहुबल का उपयोग किया है।

इधर पलटवार करते हुए कृषिमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से भाजपा को नकार दिया है। जनता के नकारे जाने भाजपा नेताओं के बोल बिगड़ रहे हैं। जनता का रुझान भाजपा से कम हो रहा। उन्होंने आगे ने कहा, एक को छोड़ सभी नगर पालिकाओं में कांग्रेस की जीत हुई। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को जिस तरह की सफलता मिली है, उससे पता चलता है कि जनता को भूपेश सरकार का शासन रास आ रहा है।

जहां तक भाजपा का सवाल है, तो जनता ने एक बार फिर भाजपा को नकार दिया है। जनता के नकारे जाने से भाजपा नेताओं के बोल अब बिगड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं को जनता ने सबक सिखा दिया है। उनके पास कहने को कुछ नहीं है, तो वो राज्य सरकार पर बिना आधार के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों की किलेबंदी पर चौबे ने कहा, लोकतंत्र में सावधानी बरती जानी चाहिए। गोवा में बहुमत कांग्रेस को मिला था, लेकिन अमित शाह ने अपनी सरकार बनाई। हमने पार्षदों को एकजुट रखा है। इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here