एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को नताशा दलाल से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सैनन नजर आएंगी। कृति सैनन का कहना है कि शादी के बाद वरुण में बदलाव आ गया है। इस पहले दोनों ने फिल्म ‘दिलवाले’ में साथ नजर आए थे। कृति सैनन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- फिल्म ‘दिलवाले’ के समय की तुलना में वरुण के अंदर थोड़े बदलाव आ चुके हैं। वरुण पहले से काफी सुलझे और मैच्योर हो गए हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों प्रोफेशनल और पर्सनल तौर पर काफी विकसित हुए हैं। बता दें वरुण और नताशा ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। कोरोना वायरस के कारण दोनों की शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। फिल्म की बात करें तो वरुण और कृति बीते दिनों ‘भेड़िया’ की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में कर रहे थे। यह एक हॉरर-कॉमिडी फिल्म है। दिनेश विजान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं और अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में कृति और वरुण के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
RECENT NEWS
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
शामली, 26 अगस्त । Singer Ankit Baliyan ki Goli Markar Hatya: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां...
पंडरीपानी में रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 26 अगस्त: Pandripani me Rakshabandhan: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम...
स्कूल केईन्ता अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा
रायपुर, 26 अगस्त: School Keinta Abhiyan: छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’ ( School Keinta ) अभियान...
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर:26 अगस्त: CM Sai ne Baba Karmeshwar ka kiya Rudrabhishek: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा में...
नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, 22 मौतें; 291 विदेशी लापता, 105 भारतीय...
काठमांडू 26 अगस्त । nepal me flash flood se bhari tabahi : नेपाल-चीन के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने...















