दिव्यांका को उनके लोकप्रिय शो ‘ये है मोहब्बतें’ के लिए जाना जाता है। दिव्यांका ने साल 2006 में टेलीविजन शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से सीरियल की दुनिया में कदम रखा था, इस शो में दिव्यांका को काफी पसंद किया गया। लेकिन साल 2013 में आए एकता कपूर के शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ ने टेलीविजन की दुनिया में दिव्यांका को एक अलग पहचान दी। इस शो में दिव्यांका ने डॉ इशिता भल्ला की भूमिका निभाई थी। इस शो ने सात सालों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो में दिव्यांका और करन पटेल की जोड़ी को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। बता दें कि ये हैं मोहब्बतें में तो आॅन-स्क्रीन इशिता को उनका रमन मिल ही गया। लेकिन इसी शो के सेट पर दिव्यांका को भी विवेक दहिया के रूप में उनका असली और सही हमसफर मिला। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने खास बातचीत में अपनी शादी की छठी सालगिरह के प्लान्स साझा किए। दिव्यांका ने बहुत ही धूमधाम से 8 जुलाई 2016 को विवेक दहिया से पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दुल्हन के जोड़े में दिव्यांका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। इन दोनों की पहली मुलाकात सीरियल के सेट पर हुई दोस्त बनें और एक-दूसरे का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लिया। दिव्यांका और विवेक को साथ रहते हुए पूरे छह साल हो गए हैं और आज भी इन दोनों में बेशुमार प्यार है। दिव्यांका ने अपनी पांचवी सालगिरह के खास मौके पर अपने प्लान्स साझा किए और बताया कि वो कैसे अपने दिन की शुरूआत करेंगी। वो अपनी शादी की सालगिरह के दिन को प्रशंसकों के प्यार के साथ शुरू करेंगी। हालांकि दिव्यांका ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर विवेक के साथ एक रोड ट्रिप प्लान किया था, लेकिन कोरोना की वजह से वो सफल नहीं हो पाया और उन्हें प्लान कैंसिल करना पड़ा। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके प्लान्स कुछ भी हो सकते हैं। दिव्यांका ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, मेरे प्लान्स के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है..प्लान्स बदलते रहते हैं। लेकिन अगर कुछ अच्छा होगा तो आप लोगों को सोशल मीडिया पर पता लग जाएगा। हमारे चाहने वाले हमारे लिए बहुत सारे केक और गिफ्ट भेज रहें हैं। हम अपनी शादी की सालगिरह पर उनके प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स खोलेंगे और उनके द्वारा भेजे केक काटेंगे। हम अपने दिन की शुरूआत हमारे प्रशंसकों के प्यार के साथ करेंगे।
RECENT NEWS
80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा संदेश, समानता और विकास का...
भोपाल: 15.08.2026: 80ve Swatantrata Divas par CM Dr. Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के...
रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण गरिमामय माहौल में मना स्वतंत्रता दिवस
रायपुर: 15 अगस्त 2026: Raipur Mein CM Sai ne kiya Dhwajarohan: राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय...
80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन
नई दिल्ली। 15.08.2026: Swatantrata Divas par Lal Kile se PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया...
नई दिल्ली। 14.08.2026: Rashtrapati Murmu ka Rashtra ke naam Sandesh: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम...
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 14 अगस्त 2026: Swatantrata Divas par Rajyapal Deka: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं...















