दिव्यांका को उनके लोकप्रिय शो ‘ये है मोहब्बतें’ के लिए जाना जाता है। दिव्यांका ने साल 2006 में टेलीविजन शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से सीरियल की दुनिया में कदम रखा था, इस शो में दिव्यांका को काफी पसंद किया गया। लेकिन साल 2013 में आए एकता कपूर के शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ ने टेलीविजन की दुनिया में दिव्यांका को एक अलग पहचान दी। इस शो में दिव्यांका ने डॉ इशिता भल्ला की भूमिका निभाई थी। इस शो ने सात सालों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो में दिव्यांका और करन पटेल की जोड़ी को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। बता दें कि ये हैं मोहब्बतें में तो आॅन-स्क्रीन इशिता को उनका रमन मिल ही गया। लेकिन इसी शो के सेट पर दिव्यांका को भी विवेक दहिया के रूप में उनका असली और सही हमसफर मिला। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने खास बातचीत में अपनी शादी की छठी सालगिरह के प्लान्स साझा किए। दिव्यांका ने बहुत ही धूमधाम से 8 जुलाई 2016 को विवेक दहिया से पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दुल्हन के जोड़े में दिव्यांका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। इन दोनों की पहली मुलाकात सीरियल के सेट पर हुई दोस्त बनें और एक-दूसरे का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लिया। दिव्यांका और विवेक को साथ रहते हुए पूरे छह साल हो गए हैं और आज भी इन दोनों में बेशुमार प्यार है। दिव्यांका ने अपनी पांचवी सालगिरह के खास मौके पर अपने प्लान्स साझा किए और बताया कि वो कैसे अपने दिन की शुरूआत करेंगी। वो अपनी शादी की सालगिरह के दिन को प्रशंसकों के प्यार के साथ शुरू करेंगी। हालांकि दिव्यांका ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर विवेक के साथ एक रोड ट्रिप प्लान किया था, लेकिन कोरोना की वजह से वो सफल नहीं हो पाया और उन्हें प्लान कैंसिल करना पड़ा। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके प्लान्स कुछ भी हो सकते हैं। दिव्यांका ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, मेरे प्लान्स के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है..प्लान्स बदलते रहते हैं। लेकिन अगर कुछ अच्छा होगा तो आप लोगों को सोशल मीडिया पर पता लग जाएगा। हमारे चाहने वाले हमारे लिए बहुत सारे केक और गिफ्ट भेज रहें हैं। हम अपनी शादी की सालगिरह पर उनके प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स खोलेंगे और उनके द्वारा भेजे केक काटेंगे। हम अपने दिन की शुरूआत हमारे प्रशंसकों के प्यार के साथ करेंगे।
RECENT NEWS
बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: मुख्यमंत्री...
नवा रायपुर: Aadi Parab 2026: हमारी सरकार जनजातीय समाज के भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री...
भगवान जिसके जीवन का जहर पी जाएं वह छोटा नहीं रह जाता वह बड़ा...
रतनपुर ।। Shrimad Bhagvat Katha Ratanpur Day 4: परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने आज श्रीमद् भागवत कथा में पूतना वध...
एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025–26 का सफल समापन
बिलासपुर: Coal India Inter Company Chess Compition at SECL: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में आयोजित कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025–26...
उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ देने...
बिलासपुर: Big Development Work Inaugrated at Birgaon: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज बीरगांव नगर निगम में 55...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण...
रायपुर: Inauguration of Gaudham at village Lakhasar: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का...
















